सर्वाइकल में क्या खाना चाहिए, क्या नहीं- Cervical Me Kya Khana Chaiye, Kya Nahi

सर्वाइकल में क्या खाना चाहिए, क्या नहीं(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्वाइकल में क्या खाना चाहिए, क्या नहीं(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से ज्यादातर लोग किसी न किसी बीमारी के शिकार हो रहे हैं, उन्हीं में से एक बीमारी सर्वाइकल की है। सर्वाइकल (Cervical ) की बीमारी आजकल हर उम्र के लोगों में देखने को मिलती है। सर्वाइकल को स्पोंडिलोसिस भी कहा जाता है। सर्वाइकल का पेन उन लोगों में ज्यादा देखने को मिलता है, जो लोग एक ही पोजिशन में ज्यादा देर तक बैठकर काम करते हैं। सर्वाइकल की शिकायत होने पर खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि कई ऐसी चीजें में होती है, जिसका सेवन करने से सर्वाइकल पेन की शिकायत बढ़ सकती है। तो आइए जानते हैं सर्वाइकल की शिकायत होने पर किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

सर्वाइकल में क्या खाना चाहिए, क्या नहीं

सर्वाइकल में क्या खाएं

1- सर्वाइकल की शिकायत होने पर कैल्शियम (Calcium) से भरपूर चीजों का अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन करने से हड्डियों का विकास बेहतर तरीके से होता है। इसलिए सर्वाइकल की शिकायत होने पर आपको दूध, मछली, हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

2- सर्वाइकल की शिकायत होने पर लहसुन (Garlic) का सेवन भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, इसलिए अगर आप रोजाना लहसुन की दो कलियों का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इससे सर्वाइकल पेन से छुटकारा मिलता है।

3- सर्वाइकल की शिकायत होने पर अदरक (Ginger) का सेवन भी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि लहसुन की तरह अदरक में भी एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो सूजन और दर्द को कम करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए आप अदरक के काढ़े का सेवन कर सकते हैं।

4- सर्वाइकल की शिकायत होने पर विटामिन डी (Vitamin D) से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि विटामिन डी कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। जिससे हड्डियां मजबूती है। इसलिए अगर आपको सर्वाइकल की शिकायत है, तो आपको मशरूम, अंडे के पीले भाग का सेवन करना चाहिए।

सर्वाइकल में क्या न खाएं

1- सर्वाइकल की शिकायत होने पर अधिक मसालेदार भोजन (Spicy Food) का सेवन नहीं करना चाहिए।

2- सर्वाइकल की शिकायत होने पर चावल (Rice) का सेवन नहीं करना चाहिए।

3- अधिक खट्टा और ठंडे चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

4- सर्वाइकल की शिकायत होने पर अधिक मात्रा में चाय और कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए।

5- सर्वाइकल की बीमारी होने पर ऑयली फूड (Oily Food) का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications