कब और कैसे खाएं अंजीर, जानिए 6 फायदे

कब और कैसे खाएं अंजीर, जानिए फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
कब और कैसे खाएं अंजीर, जानिए फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंजीर (Fig) खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। अंजीर को अंग्रेजी में फिग कहा जाता है। अंजीर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। अंजीर का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि अंजीर में कैल्शियम, विटामिन्स, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन अंजीर का सेवन अगर आप सही तरीके और सही समय पर करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि अंजीर का सेवन कब और कैसे करना चाहिए।

youtube-cover

कब और कैसे खाएं अंजीर, जानिए 6 फायदे-When And How To Eat Figs And Know The Benefits In Hindi

कब खाएं अंजीर

अंजीर का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए, जी हां सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करने से सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है, या फिर आप चाहे तो रात को दूध के साथ भी अंजीर का सेवन कर सकते हैं।

कैसे खाएं अंजीर

अंजीर खाने का सही तरीका उसे भिगोकर खाना है। जी हां इसके लिए 2 अंजीर को रात भर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे दिनभर कमजोरी महसूस नहीं होती है।

अंजीर खाने के फायदे

1- कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप अंजीर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

2- अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं और इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको रोजाना सुबह अंजीर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

3- अंजीर कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम का बेहतरीन सोर्स होता है, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। अंजीर का नियमित सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

4- अंजीर का सेवन हृदय (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में सहायक होते हैं जो हृदय से जुड़ी बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है।

5- अंजीर फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप इसे अपने डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे वजन (Weight) कम करने में फायदा मिलता है।

6- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए अंजीर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।