कब और कैसे खाएं मुनक्का, जानें 7 फायदे

कब और कैसे खाएं मुनक्का, जानें फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
कब और कैसे खाएं मुनक्का, जानें फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मुनक्का का खट्टा और मीठा स्‍वाद सभी को पसंद आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं मुनक्का पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। जी हां मुनक्का का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। मुनक्का का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है, खून की कमी दूर होती है। साथ ही मुनक्का के सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि मुनक्का आयरन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटैशियम, प्रोटीन, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, सोडियम, जिंक, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन अगर आप मुनक्का का सही तरीके से या सही समय पर सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। तो आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि कब और कैसे मुनक्का का सेवन करना चाहिए।

youtube-cover

कब और कैसे खाएं मुनक्का, जानें 7 फायदे-When And How To Eat Munakka And Know Its Benefits In Hindi

कब और कैसे खाएं मुनक्का

मुनक्का का सेवन वैसे तो आप सीधेतौर पर कर सकते हैं, लेकिन अगर आप भीगे हुए मुनक्का का सेवन करते हैं, तो यह ज्यादा फायदेमंद होता है। जी हां इसके लिए रात में ही मुनक्का को पानी में भिगोकर रख देना चाहिए, फिर सुबह खाली पेट मुनक्का का सेवन कर लेना चाहिए। खाली पेट भीगे हुए मुनक्का का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है।

मुनक्का खाने के फायदे

1- कब्ज (Constipation) की समस्या होने पर मुनक्का का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक होता है।

2- कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप मुनक्का का नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजदू गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

3- बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर हो जाती है, ऐसे में अगर आप मुनक्का का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत (Strong Bones) बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है।

4- एनीमिया (Anemia) रोगियों के लिए मुनक्का का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में सहायक होता है।

5- मुनक्का में मौजूद विटामिन ए आंखों के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना डाइट में मुनक्का को शामिल करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है।

6- मुनक्का का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को निखारने में मदद करते हैं।

7- मुनक्का पोटेशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।