खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए, सही समय पर पीने से मिलते हैं ये फायदे

खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना चाहिए(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना चाहिए(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी भरपूर मात्रा में पीना जरूरी होता है। एक दिन में 3-4 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं गलत तरीके और गलत समय पर पानी पीने से सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। जी हां अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, साथ ही आप कई बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए आइए जानते हैं खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना चाहिए।

खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए, सही समय पर पीने से मिलते हैं ये फायदे

खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए

खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पानी चाहिए, खाना खाने के बाद लगभग 30-40 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए। साथ ही आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए, कि खाना खाते वक्त पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि अगर आप खाना खाते समय पानी पीते हैं, तो इससे खाना पच नहीं पाता है।

सही समय पर पानी पीने के फायदे

1- खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन तंत्र (Digestion) पर असर पड़ता है और पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। जिससे पाचन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप खाना खाने के 30-40 मिनट बाद पानी पीते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।

2- खाना खाने के 30-40 मिनट बाद पानी पीने से एसिडिटी और अपच की शिकायत नहीं होती है, क्योंकि खाना खाने के 30 मिनट बाद पानी पीने से खाना आसानी से पच जाता है।

3- अगर किसी को वजन (Weight) घटाना है, तो उसे खाना खाने के लगभग 40-45 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए। क्योंकि अगर आप 40-45 मिनट बाद पानी पीते हैं, तो इससे वजन कंट्रोल रहता है।

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने के नुकसान

1- खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आप मोटापा (Obesity) के शिकार हो सकते हैं।

2- खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) बढ़ सकता है।

3- खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से अपच और एसिडिटी (Acidity) जैसी समस्या हो सकती है।

4- खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से खाना सही तरह से पचता नहीं है। जिससे पाचन (Digestion) कमजोर हो जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।