कैल्शियम की कमी से कौन सा रोग होता है-calcium ki kami se kaun sa rog hota hai

कैल्शियम की कमी से कौन सा रोग होता है Image: freepik
कैल्शियम की कमी से कौन सा रोग होता है Image: freepik

कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। ये हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही ये दांतों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। कैल्शियम की कमी से सिर्फ हड्डियां ही कमजोर नहीं होती है बल्कि इससे कई तरह की बीमारियां भी होती है। अगर शरीर में कैल्शियम की कमी हो तो हल्की चोट से भी हड्डी टूट सकती है। ऐसे में क्लशियम से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको कैल्शियम की कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में बताएंगे। जानिए कैल्शियम की कमी से कौन सी बीमारी होती है।

कैल्शियम की कमी के लक्षण

आपको बता दें कि इसकी कमी होने पर लक्षण तुरंत नजर नहीं आते हैं। इसके लक्षण थोड़े समय के बाद दिखने लगते हैं। जानिए क्या है कैल्शियम की कमी के लक्षण।

अनिद्रा की समस्या

अधिक थकान और कमजोरी होना।

ठीक ढंग से भूख न लगना।

हाथों का सुन्न हो जाना

मिर्गी के दौरे पड़ना

याददाश्त कमजोर हो जाना।

दांतों में सड़न

मसूड़ों में कोई बीमारी हो जाना।

ट्राई स्किन हो जाना।

एलर्जी की समस्या

नाखूनों का अधिक कमजोर हो जाना।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या

पीरियड्स के समय अधिक दर्द

इम्यूनिटी कमजोर हो जाना।

कैल्शियम की कमी के कारण हो सकते हैं ये रोग

कैल्शियम की कमी के कारण कई तरह के रोग हो सकते हैं। ऐसे में इन बीमारियों से बचने के लिए करें कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन।

सूखा रोग

कैल्शियम की कमी के कारण आप सूखा रोग से प्रभावित हो सकते हैं। इस रोग में हड्डियां बहुत ही ज्यादा मुलायम और लचीली हो जाती है। जिसके कारण हाथ, पैर आसानी से कही से भी मुड़ जाते है।

ऑस्टियोपोरोसिस

इस बीमारी में हड्डियां कमजोर हो जाती है। अगर अपनी डाइट में कैल्शियम का सेवन कम मात्रा में किया तो आपकी हड्डियों तेजी से कमजोर होने लगता है।

मोतियाबिंद

इसकी कमी से आंखों से जुड़ी गंभीर समस्या भी हो सकती है। कैल्शियम की कमी के कारण मोतियाबिंद भी हो जाती है।

मोनोपॉज की समस्या

महिलाओं में कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है और पीरियड्स आना भी बंद हो जाते है।