जानिए कौन सी मछली खाना सेहत के लिए है फायदेमंद- Janiye Kon Si Fish Khana Sehat Ke Liye Hai Faydemand

जानिए कौन सी मछली खाना सेहत के लिए है फायदेमंद(फोटो-Sportskeeda hindi)
जानिए कौन सी मछली खाना सेहत के लिए है फायदेमंद(फोटो-Sportskeeda hindi)

मछली (Fish) बंगाली लोगों के खास व्यंजनों में से एक है। साथ ही मछली का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मछली पोषक तत्वों से भरपूर होती है, मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन डी, प्रोटीन और फैट जैसे तत्व मिलते हैं। इसलिए मछली का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। लेकिन मछली भी कई प्रकार की होती है, जैसे रोहू, हिल्सा, सुरमई आदि, पर क्या आप ये जानते हैं कि कौन सी मछली खाना आपके सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। अगर नहीं, तो आइए जानते हैं कौन सी मछली का सेवन सेहत को लाभ पहुंचाता है।

जानिए कौन सी मछली खाना सेहत के लिए है फायदेमंद

रोहू मछली

रोहू मछली (Rohu Fish) उत्तर भारत और मध्य भारत में पाई जाती है। रोहू मछली का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि रोहू मछली में प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप रोहू मछली का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है, हार्ट हेल्दी रहता है, साथ ही शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।

टूना फिश

टूना फिश (Tuna Fish) एक विशेष प्रकार की मछली है, टूना मछली की लंबाई लगभग 1 फिट से 15 फिट तक की होती है। साथ ही टूना मछली का सेवन सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि टूना मछली में कैल्शियम, विटामिन-डी, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन बी, प्रोटीन, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है, आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।

मैकेरल मछली

मैकेरल मछली (Mackerel fish) में उच्च मात्रा में ओमेगा 3 एसिड और विटामिन डी मौजूद होता है। साथ ही मैकेरल मछली कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनिशियम और कई सारे विटामिन से भी भरपूर होती है, इसलिए अगर आप मैकेरल मछली का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, कैंसर का खतरा कम होता है, साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

सालमन मछली

सालमन मछली (salmon fish) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सालमन मछली में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड विटामिन-बी, विटामिन ए, विटामिन-डी, कैल्शियम, आरयन, फास्‍फोरस और सेलेनियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से याददाश्त तेज होती है, वजन कंट्रोल होता है साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

रानी मछली (पिंक पर्च)

रानी मछली को पिंक पर्च (Pink Perch) के नाम से भी जाना जाता है। यह मछली गुलाबी रंग की होती है। इसमें फैट की काफी कम मात्रा पाई जाती है और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन वजन कम करने में और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने में काफी मददगार साबित होता है।

सुरमई मछली

सुरमई मछली (Surmai fish) का सेवन भी सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सुरमई मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन बी 6, प्रोटीन, विटामिन बी 12 और विटामिन डी जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है और शरीर में खून की कमी भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।