शाम के समय किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए?

शाम के समय किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए?
शाम के समय किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए?

फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता हैं। फलों सेवन से न सिर्फ हमारी सेहत बनती है बल्कि इसके सेवन से वजन कम करने, पाचन को सही रखने और भी कई चीजों में भी मदद मिलती है। रोज हमें कम से कम एक फल का सेवन जरूर करना चाहिए। फलों (Fruits) में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होने से ये बहुत तरह से सेहत को फायदे पहुंचाता है। लेकिन फलों में सिट्रस की भी बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है जिससे सेहत को फायदे की जगह कई बार नुकसान भी पहुंच सकते हैं। कुछ फल ऐसे होते हैं जिसमें खट्टापन बहुत ज्यादा होता है, जैसे संतरा (Orange), मौसम्बी, अनार, अंगूर (Grapes),नींबू आदि फलों में खट्टापन बहुत होता है। इसके अधिक सेवन से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है और वो कैसे आइए जानते हैं इस लेख में-

शाम के समय किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए? Which fruits should not be consumed in the evening? in hindi

केले का सेवन न करें - केला (Banana) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि केला पोषक तत्वों का भंडार होता है, केला का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। लेकिन अगर आप शाम में केले का सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को नुकसान पहुंचता है। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती हैं जिससे शाम में केला खाने सर्दी होने की समस्या हो सकती है। इसलिए इसका सेवन शाम में नहीं करना चाहिए।

संतरा- संतरा (Orange) का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है और विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। लेकिन अगर आप शाम में संतरे का सेवन करते हैं, तो इससे गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

अंगूर- अंगूर (Grapes) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अंगूर में फाइबर के साथ-साथ विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। लेकिन अगर आप शाम में अंगूर का सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं, क्योंकि शाम में अंगूर खाने से गैस की शिकायत तो होती ही है इसके अलावा सर्दी होने के भी कई ज्यादा चांस बढ़ सकता है।

सेब- सेब (Apple) का सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सेब में फाइबर, विटामिन ए, बी, सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं। लेकिन अगर आप शाम में सेब का सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य को फायदे की जगह काफी नुकसान पहुंचाते हैं। शाम में सेब का सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

पाइनएप्पल - वैसे तो पाइनएप्पल (Pineapple) पेट के लिए बहुत लाभदायक होता है, लेकिन शाम में पाइनएप्पल खाने से सर्दी और गैस की समस्या हो सकती है। इसलिए शाम में भूलकर भी इसका सेवन न करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now