सफेद ब्रेड या ब्राउन ब्रेड कौन सी है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद

सफेद ब्रेड या ब्राउन ब्रेड कौनसी है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद
सफेद ब्रेड या ब्राउन ब्रेड कौनसी है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद

ज्यादातर लोग सुबह नाश्ते में ब्रेड खाना पसंद करते हैं, क्योंकि ब्रेड का नाश्ता करना यानी समय की बचत होना। इसलिए लोग ब्रेड खाना पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर लोग इस असमंजस में रहते हैं कि सफेद और ब्राउन ब्रेड दोनों में से कौनसी ज्यादा फायदेमंद होती है। क्योंकि बाजार में कई तरह की ब्रेड आने लगी है, जिसमें से सबसे ज्यादा लोग इन्हीं दोनों ब्रेड का सेवन करते दिखाई देते हैं। लेकिन इस चीज को भी लेकर परेशान रहते हैं कि आखिर इन दोनों में से सेहत के लिए कौन सी ज्यादा फायदेमंद है, तो आज इस लेख में हम आपको इसी बाती की जानकारी देंगे, चलिए जानते हैं आगे लेख में-

सफेद ब्रेड या ब्राउन ब्रेड कौनसी है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद white bread or brown bread which is more beneficial for health in hindi

सफेद ब्रेड में पोषक तत्व

सफेद ब्रेड (White Bread) को मैदा से बनाया जाता है। इसे बनाने में पोटेशियम ब्रोमेट, एजोडिकार्बोनामाइट आदि का इस्तेमाल किया जाता है, सफेद ब्रेड में फाइबर की मात्रा भी नहीं होती है और सफेद ब्रेड में अत्यधिक मात्रा में ग्लूटेन पाया जाता है। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए अधिक मात्रा में सफेद ब्रेड का सेवन करने से पेट संबंधी बीमारियां हो सकती है।

ब्राउन ब्रेड - ब्राउन ब्रेड (Brown bread) को बनाने के लिए गेहूं के आटे का उपयोग किया जाता है। ब्राउन ब्रेड में विटामिन बी-6, विटामिन ई, मैग्नीशियम, फॉलिक एसिड, जिंक, कॉपर और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। साथ ही इसमें फाइबर और कैल्शियम की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। इतने सारे पोषक तत्वों से भरपूर ब्राउन ब्रेड के सफेद ब्रेड से ज्यादा फायदे देखे जाते हैं।

जानें ब्राउन ब्रेड के फायदे Know the benefits of brown bread in hindi

ब्राउन ब्रेड के सेवन से शरीर में एनर्जी (Energy) की कमी महसूस नहीं होती है। क्योंकि इसे आटे से बनाया जाता है, इसलिए अगर आप नाश्ते में ब्राउन ब्रेड का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

वजन को मेंटेन रखने के लिए ब्राउन ब्रेड ज्यादा फायदेमंद होती है। क्योंकि ये ब्रेड आटे से बनी होती है जिसमें फाइबर की बहुत ज्यादा मात्रा होती है। जिसके कारण आराम से पच जाती है । जिससे वजन बढ़ने का डर नहीं होता है।

डायबिटीज की समस्या में ब्राउन ब्रेड ज्यादा फायदेमंद होती है। क्योंकि ब्राउन ब्रेड में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा कम होती है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications