भीगे खजूर और छुहारे में किसका सेवन है ज्यादा फायदेमंद, जानिये दोनों के लाभ 

भीगे खजूर और छुहारे में किसका सेवन है ज्यादा फायदेमंद, जानिये दोनों के लाभ
भीगे खजूर और छुहारे में किसका सेवन है ज्यादा फायदेमंद, जानिये दोनों के लाभ

खजूर का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। खजूर और छुहारा भी ड्राई फ्रूट की श्रेणी में ही आता है। लेकिन अन्य ड्राई फ्रूट की तुलना में छुहारे का सेवन लोग कम ही करते हैं। इससे ज्यादा लोग खजूर खाना पसंद करते हैं। लोगों का मानना भी है कि छुहारे से ज्यादा सेहत के लिए पौष्टिक खजूर होता है। लेकिन आपको बता दें कि सभी ड्राई फ्रूट के अपने पोषक तत्व होते हैं और अपने फायदे होते हैँ। ये दोनों ड्राई फ्रूट अलग तरह से सेहत को फायदे पहुंचाने का काम करते हैं। आज हम आपको आगे लेख में इसी बात की जानकारी देंगे कि दोनों ड्राई फ्रूट में से भिगोकर खाने के किसके ज्यादा लाभ देखने को मिलते है। तो आईए जानते हैं। भीगे खजूर और छुहारे में किसका सेवन है ज्यादा फायदेमंद, जानें दोनों के लाभ

छुहारे के सेहत के लिए लाभ - Benefits of date palm for health in hindi

छुहारे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन की समस्या को कम करने में मदद कर सकते है। इसके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट गुण से भी भरपूर होता है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और लीवर टॉक्सीटी को कम कर सकता है, इतना ही नहीं किसी तरह के संक्रमण को दूर करने के लिए भी इसके लाभ देखे गए हैं। छुहारे में एंटी डायबिटिक गुण भी मौजूद होते हैं, जिससे डायबिटीज के मरीज इसका सेवन आराम से कर सकते हैं।

इसके अलावा इसमें एंटीट्यूमर और एंटी कैंसर गुण भी पाए जाते हैं, जो कैंसर के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं, छुहारे में आयरन की भरपूर मात्रा होने की वजह से खून की कमी को भी ये पूरा करता है। छुहारे के सेहत के लिए बहुत से फायदे देखने को मिलते हैं। छुहारे का अगर दूध के साथ सेवन किया जाए, तो इसके ज्यादा फायदे देखने को मिलते हैं, अपेक्षा इसको भिगोकर खाने के।

खजूर का सेवन -

Consumption of dates in hindi

खजूर में भी कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे सेहत को फायदे मिलते हैं। वैसे तो खजूर और छुहारे दोनों में ही एक जैसे फायदे छुपे होते हैं। लेकिन बात की जाए खजूर की, तो इसके लाभ ज्यादा देखने को मिलते हैं। छुहारे की अपेक्षा खजूर में नेचुरल विटामिन सी की मात्रा काफी अधिक होती है। लेकिन अगर बात की जाए दोनों में से पानी में भिगोकर खाने में कौन सा ज्यादा फायदेमंद होता है, तो खजूर का सेवन करना छुहारे के अपेक्षा ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि खजूर अच्छे से पानी में गल जाता है, जिससे इसको पचाना आसान हो जाता है। और इसके पोषक तत्व शरीर को फायदे पहुंचाते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।