अनार और चुकंदर में से किसका जूस है सबसे ज्यादा फायदेमंद, जानिए दोनों के लाभ 

अनार और चुकंदर में से किसका जूस है सबसे ज्यादा फायदेमंद, जानिए दोनों के लाभ
अनार और चुकंदर में से किसका जूस है सबसे ज्यादा फायदेमंद, जानिए दोनों के लाभ

अनार और चुकंदर दोनों में ही आयरन की भरपूर मात्रा होती है। इन दोनों के सेवन से ही खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। अगर आपको हीमोग्लोबिन की कमी है, तो डॉक्टर भी अनार और चुकंदर के जूस को पीने की सलाह देते हैं। कई बार लोग इस असमंजस में रहते हैं कि आखिर इन दोनों में से किसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। तो आइए इस लेख में आगे जानेंगे कि अनार और चुकंदर में कौन सा ज्यादा फायदेमंद होता है।

अनार के जूस के फायदे और लाभ - Benefits and advantages of pomegranate juice and Beetroot juice

अनार में विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, सेलेनियम और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है। उसी तरह चुकंदर में पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, आयोडीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन जैसे तत्व मौजूद होते हैं

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल - अनार और चुकंदर दोनों में ही मैग्नीशियम और पोटेशियम की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए मददगार साबित होते हैं।

इम्यूनिटी होती है मजबूत - अनार और चुकंदर के जूस के सेवन से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। इससे आप कई बीमारियों को खुद से दूर रख सकते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद - त्वचा के लिए अनार और चुकंदर दोनों के ही फायदे देखे गए हैं। क्योंकि इसमें आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे हमारी त्वचा भी निखरी निखरी सी लगती है।

पेट के लिए फायदेमंद - अनार और चुकंदर का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार और चुकंदर फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाता है और कब्ज, एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

दिल के लिए फायदेमंद - अनार और चुकंदर का सेवन दिल (Heart) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार और चुकंदर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो दिल को स्वस्थ रखने में और दिल संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

खून की कमी को करे दूर - अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको अनार और चुकंदर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अनार और चुकंदर आयरन (Iron) से भरपूर होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

अगर बात की जाए कि इन दोनों में से किसका सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है, तो आपको बता दें कि अनार और चुकंदर दोनों का सेवन करना फायदेमंद होता है। अंतर होता है, तो उनके स्वाद में। अगर आप चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहते हैं, तो अनार का सेवन भी कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।