पतले होने के बाद फिर क्यों मोटे हो गए अनंत अम्बानी, जानिये कारण 

पतले होने के बाद फिर क्यों मोटे हो गए अनंत अम्बानी, जानिये कारण
पतले होने के बाद फिर क्यों मोटे हो गए अनंत अम्बानी, जानिये कारण

हाल ही में मुकेश अंबानी (Mukesh ambani) के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट (Radhika merchant) के साथ सगाई हुई। जिसके बाद अनंत काफी चर्चा में आ गए हैं और इसका एकमात्र कारण है उनका बढ़ा हुआ वजन। दरअसल सगाई के दौरान अनंत अंबानी पहले से कई ज्यादा मोटे दिखाई दे रहे थे। उनका अचानक से ये बढ़ा हुए वजन उनको चर्चा में ले आया है। 2016 में अनंत ने 108 किलो वजन कम किया था। जिसकी वजह से वे बहुत से लोगों के मोटिवेशन बन गए थे। लेकिन दोबारा उनके बढ़े वजन(Weight) को देखने के बाद, लोगों को भी जानने की उत्सुकता हो गई है कि आखिर कैसे उनका वजन फिर से इतना ज्यादा बढ़ गया। तो आइए आपको बताते हैं किन कारणों की वजह से उनका वजन दोबारा बढ़ गया।

पतले होने के बाद फिर क्यों मोटे हो गए अनंत अम्बानी, जानिये कारण Why did Anant Ambani become fat after being thin, know the reason in hindi

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ 2017 के एक इंटरव्यू के दौरान नीता अंबानी (Nita ambani) ने बेटे अनंत के मोटापे को लेकर भी खुलकर बातें की थी। उन्होंने बताया कि अनंत को अस्थमा की बीमारी की वजह से स्टेरॉयड लेना पड़ता है। जिसके कारण वह मोटापे से पीड़ित हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो पहले अनंत का वजन करीब 208 किलो हुआ करता था। जिसके लिए अनंत स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो करते हुए वजन को कम किया था। इस दौरान वे योग (Yog) , वेट ट्रेनिंग (weight training) और अन्य तरह की एक्सरसाइज (exercise) करते थे। इसके अलावा वो अपनी डाइट पर भी बहुत ज्यादा ध्यान देते थे। अनंत को डाइट में हेल्दी फैट, प्रोटीन का ज्यादा डोज दिया जाता था। इसके साथ ही फल, पनीर, क्विनोआ दिए जाते थे। इससे उनके वजन को कम करने में बहुत मदद मिली थी।

लेकिन अब दुबारा उनका वजन बढ़ गया है इसके पीछे का कारण यह है कि जिस दिनचर्या को वह पहले फॉलो करते थे अब उसे वह फॉलो नहीं करते। खाने में भी वह अनहेल्दी डाइट ले रहे हैं इसके अलावा उन्होंने एक्सरसाइज करना भी छोड़ दिया। इन्हीं सब कारणों के चलते उनका वजन दोबारा बढ़ गया।

youtube-cover

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now