कोलेस्ट्रॉल क्यों बन गया है आम बीमारी, जानिये बचाव के उपाय 

कोलेस्ट्रॉल क्यों बन गया है आम बीमारी, जानिये बचाव के उपाय
कोलेस्ट्रॉल क्यों बन गया है आम बीमारी, जानिये बचाव के उपाय

आजकल कोलेस्ट्रॉल की समस्या ज्यादातर लोगों को हो रही है। जिसका बहुत बड़ा कारण है शराब, सिगरेट, दिनचर्या। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल मौजूद होते हैं, जिसमें से एक है बैड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा है गुड कोलेस्ट्रॉल। कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जो लिवर बनाता है और ये शरीर के सभी हिस्सों में पाया जाता है। अगर हम बात करें बैड कोलेस्ट्रॉल की तो ये हमारी आर्टरीज होता है। जिसके कारण आप कई तरह की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। अगर बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर में बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो इससे हार्ट संबंधी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के चलते रक्त कोशिकाओं में फैट जमा होने लगता है और समय के साथ ये फैट और भी ज्यादा बढ़ जाता है जिससे कोशिकाओं में ब्लड का फ्लो काफी कम हो जाता है। जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बना रहता है। अब बात ये आती है कि ऐसा क्या किया जाए कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल न बढ़े। तो इसके लि आगे के लेख में हम बताएंगे कि किस तरह से इसको ठीक किया जा सकता है ।

कोलेस्ट्रॉल क्यों बन गया है आम बीमारी, जानिये बचाव के उपाय Why cholesterol has become a common disease, know the preventive measures in hindi

अलसी का चूर्ण (Flaxseed powder) - अगर आप भी अपने बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं, तो अलसी के बीजों को सुखाकर उसको पीस लें और रोजाना गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच इसका सेवन करें। इसके सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगेगा और बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगेगा।

ओट्स का करें सेवन (Eat oats) - आप रोजाना सुबह ओट्स से बने नाश्ते का ही सेवन करें। क्योंकि ओट्स में में हाई फाइबर होता है। जिसके सेवन से आंतों की सफाई अच्छे से होती है। अगर आप रोजाना सुबह इसका सेवन करेंगे, तो आप कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

मछली (Fish) - कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप मछली का सेवन कर सकते हैं। इसमें ओमेगा 3 और फैटी एसिड पाया जाता है, इसलिए हफ्ते में करीब 2 बार स्टीम्ड या ग्रिल्ड मछली जरूर खाएं, इसके अलावा मछली बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

ग्रीन टी का करें सेवन (Drink green tea) - ग्रीन टी सोडा और मीठे पेय की जगह बदलना आपके लिए एक स्वस्थ विकल्प है। ग्रीन टी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होती है। कई शोधकर्ताओं ने ग्रीन टी के लाभ देखे हैं। आप एक दिन में 2 से 3 कप ग्रीन टी पी सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki