औषधीय गुणों से भरपूर है जंगली बादाम, फायदे जान हो जाएंगे हैरान 

औषधीय गुणों से भरपूर है जंगली बादाम, फायदे जान हो जाएंगे हैरान
औषधीय गुणों से भरपूर है जंगली बादाम, फायदे जान हो जाएंगे हैरान

बादाम एक तरह का ड्राई फ्रूट होता है जिसका उपयोग कई तरह से किया जाता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। बादाम का सेवन तो सभी ने किया है लेकिन क्या आप जानते हैं जिस तरह से बादाम का सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है उसी तरह बाजार में मिलने वाला और औषधीय गुणों से भरपूर जंगली बादाम भी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। जी हां जंगली बादाम भी एक तरह का फल होता है जो सेहत के लिए लाभकारी होता है। इसका पेड़ समुद्री तटीय क्षेत्र के पास ऊंचाई पर होता है। जंगली बादाम में ऐसे कई फायदे छुपे हैं जिनके बारे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे तो आगे इस लेख को जरूर पढ़े और जानें इसके फायदों के बारे में-

youtube-cover

औषधीय गुणों से भरपूर है जंगली बादाम, फायदे जान हो जाएंगे हैरान Wild almond is full of medicinal properties, you will be surprised by its benefits

सिरदर्द में मिलेगा आराम - अगर आपको सिरदर्द (Headache) की समस्या बनी रहती है, तो आपके लिए जंगली बादाम फायदेमंद हो सकता है। जंगली बादाम के रस की 1 से 2 बूंद नाक में डालने से सिरदर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा जंगली बादाम को पीसकर इसका पेस्ट सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से भी दर्द में आराम मिलता है।

गठिया दर्द में मिलेगा आराम - गठिया का दर्द (Arthritis) बहुत असहनीय होता है। अगर आप भी गठिया के दर्द से पीड़ित हैं, तो जंगली बादाम की पत्तियों को पीसकर सरसों के तेल में मिलाएं और जोड़ों पर इसका लेप लगाएं। नियमित रूप से इसे लगाने से दर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा आप इन पत्तियों का लेप सीधे भी लगा सकते हैं।

बुखार में पाएं आराम - बुखार (Fever) की समस्या बहुत ही आम समस्या है। इस दौरान लोग अक्सर एलोपैथी दवाओं का सेवन करके खुद को ठीक करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उसके कई दुष्परिणाम भी आपको देखने पड़ सकते हैं। इसलिए आप एलोपैथी दवाओं की जगह जंगली बादाम के पेड़ की छाल का काढ़ा बनाकर इसका सेवन करते हैं, तो आपको आराम मिलेगा साथ ही एलोपैथिक दवाइयों से होने वाले दुष्परिणाम से भी राहत मिल सकेगी।

दस्त में मिले राहत - दस्त (Loose Motion) की समस्या से हम सभी कभी न कभी परेशान जरूर होते हैं। इसके कारण शरीर पर बहुत बुरा असर पड़ता है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो जंगली बादाम आपके लिए सहायक हो सकता है। दरअसल जंगली बादाम की पत्तियों में टैनिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो दस्त को रोकने में मददगार साबित होता है। इसका सेवन जानने के लिए आप अपने घर के आसपास के आयुर्वेदिक चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now