दिल की मजबूती के लिए योगासन

दिल की मजबूती के लिए योगासन (sportskeeda Hindi)
दिल की मजबूती के लिए योगासन (sportskeeda Hindi)

आजकल लोगों को हार्ट, ब्लडप्रेशर और डायबिटीज की समस्या बढ़ती जा रही है। कम उम्र में ही लोगों की इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को दिल का ख्यान रखना चाहिए। ऐसे में दिल को मजबूत बनाना है तो डाइट के साथ-साथ आपको कुछ एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। दिल को मजबूत बनाने के लिए योग सबसे अच्छा तरीका है। जो लोग फिजिकली एक्टिव रहते हैं उनका हार्ट भी हेल्दी रहता है। बता दें, एक्सरसाइज करने से दिल की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। तो चलिए जानते हैं दिल की मजबूती के लिए कौन से योगासन करने चाहिए।

youtube-cover

दिल की मजबूती के लिए योगासन : Yoga For Healthy Heart In Hindi

वॉक करें-

अगर आप दिल को मजबूत रखना चाहते हैं, तो रोजाना तेजी से चलने की आदत रखें। चलने में आपकी हृदय गति तेज होती है इसमें आपके जोड़ों पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है। आप कभी भी कहीं भी वॉक कर सकते हैं। आप चाहें तो ऑफिस में लंच ब्रेक पर भी थोड़ी देर टहल सकते हैं।

वेट ट्रेनिंग करें -

शरीर में मांसपेशियों का निर्माण दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ऐसे में व्यक्ति को वेट ट्रेनिंग करनी चाहिए। इससे मसल्स मास बनाने और फैट बर्न करने में मदद करती है। आप वेट ट्रेनिंग में पुश-अप्स, स्क्वैट्स और पुल-अप्स कर सकते हैं।

साइकिलिंग करें -

दिल को हेल्दी रखने के लिए रोज साइकिलिंग कर सकते हैं। साइकिल चलाने से दिलको काफी लाभ मिलती है। इससे पैरों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। साथ ही इससे हृदय गति बढ़ती है। साइकिलिंग करने से मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

स्विमिंग करें -

अगर कोई स्विमिंग करता है तो इससे दिल को बहुत लाभ होता है। बता दें, वाटर एरोबिक्स या स्विमिंग लैप्स एक फुल-बॉडी वर्कआउट है। इससे न केवल आपके शरीर को, बल्कि आपके दिल को भी मजबूत बनाया जा सकता है। दूसरी एक्सरसाइज के मुकाबले तैराकी दिल के लिए अच्छा व्यायाम है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan