रोजाना योग करने के 7 फायदे : Yoga Benefits

रोजाना योग करने के 7 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
रोजाना योग करने के 7 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

आधुनिक मीडिया और विज्ञापन हमें यह सोचने पर मजबूर कर सकते हैं कि योग सभी शारीरिक मुद्राओं के बारे में है, योग की संपूर्णता में ध्यान, जप, मंत्र, प्रार्थना, श्वास कार्य, अनुष्ठान, और यहां तक कि कई प्रकार के चिंतनशील और आत्म-अनुशासनात्मक अभ्यास शामिल हैं। योग भारत की प्राचीन संस्कृति का गोरवमयी हिस्सा है जिसकी वजह से भारत सदियों तक विश्व गुरु रहा है। योग एक ऐसी सुलभ एवं प्राकृतिक पद्धति है जिससे स्वस्थ मन एवं शरीर के साथ अनेक आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किये जा सकते हैं। इस लेख में योग (Yoga) करने के पॉजिटिव पॉइंट्स पे रौशनी डाली गयी है। जानने के लिए आगे पढ़िए।

रोजाना योग करने के 7 फायदे : Yoga Benefits In Hindi

1. योग का प्रयोग शारीरिक , मानसिक और आध्यत्मिक लाभों के लिए हमेशा से होता रहा है। आज की चिकित्सा शोधों ने ये साबित कर दिया है की योग शारीरिक और मानसिक रूप से मानवजाति के लिए वरदान है।

2. जहाँ जिम आदि से शरीर के किसी खास अंग का ही व्यायाम होता है वहीँ योग से शरीर के समस्त अंग प्रत्यंगों,ग्रंथियों का व्यायाम होता है जिससे अंग प्रत्यंग सुचारू रूप से कार्य करने लगते हैं।

3. योगाभ्यास से रोगों से लड़ने की शक्ति बढती है। बुढ़ापे में भी जवान बने रह सकते हैं त्वचा पर चमक आती है शरीर स्वस्थ,निरोग और बलवान बनता है।

4. कुछ अध्यनों में पाया गया है कि कुछ योगासनो और मैडिटेशन के द्वारा आर्थराइटिस, बैक पेन आदि दर्द में काफी सुधार होता है और दवा जी ज़रुरत कम होती जाती है। योग शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है और दवाओं पर आपकी निर्भरता को घटता है। बहुत सी स्टडीज में साबित हो चुका है कि अस्थमा , हाई ब्लड प्रेशर , टाइप २ डायबिटीज के मरीज योग द्वारा पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं।

5. ध्यान लगाने के लाभ : ध्यान लगाना भी योग का महत्वपूर्ण अंग है आजकल ध्यान लगाने का प्रचार बहुत देशों में हो रहा है वो भी बहुत ज्यादा तादात में। आज की भौतिकता वादी संस्कृति में दिन रात भाग दौड़ ,काम का दवाब, रिश्तों में आपसी फूट के कारण तनाव बहुत बढ़ रहा है।

6. प्राणायाम के लाभ : योग के अंग प्राणायाम एवंम ध्यान भी योगासनों की तरह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है प्राणायाम के द्वारा श्र्वास की गति पर नियंत्रण होता है जिससे श्र्वसन संस्थान संबधित रोगों में बहुत फायदा मिलता है। अस्थमा ,एलर्जी ,साइनोसाइटिस ,पुराना नजला ,ज़ुकाम आदि रोगों में तो प्राणायाम बहुत ही फायदेमंद है साथ ही इससे फेफड़ों की ऑक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता बढ़ जाती है।जिसके परिणामस्वरूप कोशिकाओं को अधिक ऑक्सीजन मिलने लगती है जिससे हमारा पूरा शरीर सकारात्मक रहता है।

7. योग से ब्लड शुगर का स्तर कम होता है और ये कोलेस्ट्रॉल को भी कम रखता है डायबिटीज़ रोगियों के लिए योग बेहद फायदेमंद है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।