एक बेहतरीन नींद के लिए आज ही अपनाएं ये योगासन!

Follow these yoga poses today for a better sleep!
एक बेहतरीन नींद के लिए आज ही अपनाएं ये योगासन!

आजकल लोगों के बीच चिंता, तनाव और अवसाद की समस्या बढ़ती जा रही है। इसका असर दैनिक कार्यों पर भी पड़ रहा है। अगर किसी को इस तरह की समस्या होती है तो उसे ठीक तरह से नींद आने में भी परेशानी होती है। सेहतमंद शरीर और दिनभर ऊर्जावान रहने के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। ऐसे में बेहतर नींद के लिए योग करना एक अच्छा उपाय साबित हो सकता है। योग की मदद से मन को शांत किया जा सकता है, इससे अच्छी नींद आ सकती है। आईए जानते हैं उन व्यायाम के बारे में जिससे आप अच्छी नींद ले सकते हैं।

अच्छी नींद के लिए योगासन निम्नलिखित हैं:-

1. बालासन

अच्छी नींद के लिए बालासन करना काफी लाभकारी है, सबसे पहले आप वज्रासन की अवस्था में बैठ जाएं। इसके बाद अपने माथे को जमीन पर लगा लें। अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें। अब अपनी जांघो से अपनी छाती पर दबाव डालें। इस अवस्था में आप 2-4 मिनट तक रह सकते हैं। इस आसन को करने से दिमाग और मन शांत रहता है। नियमित रूप से इस योग को करने से आपका तनाव दूर होगा और अच्छी नींद आएगी।

youtube-cover

2. सुखासन

रोजाना सोने से पहले तकरीबन एक घंटे तक इस आसन को करने से अनिद्रा से राहत मिलती है। इस योग को करने से एकाग्रता को बढ़ावा मिलता है और मन शांत स्थिति में रहता है।

3. शशांकासन

इस आसन को करने के लिए वज्रासन में बैठ जाएं और अपनी मुट्ठी के अंदर अंगूठे को दबाकर रख लें। अब अपनी मुट्ठी को पेट पर रखकर गहरी लंबी सांस छोड़े। अपने पेट के सहारे नीचे झुके जिससे आपका माथा जमीन पर छू जाए। अब इस आसन के फायदे के बारे में बताइए तो इसे नियमित रूप से करने से मस्तिष्क मजबूत रहता है और अच्छी नींद (yoga for good sleep in Hindi) भी आती है।

 अपनाएं ये योगासन!
अपनाएं ये योगासन!

4. उत्तानासन

उत्तानासन योग को 'इंटेंस फॉरवर्ड बेन्डिंग पोज' (Intense Forward Bending Pose) भी कहा जाता है। कई स्टडी में यह दावा किया गया है कि, इस योग को करने से टेंशन और स्ट्रेस से राहत मिलती है। इसके साथ ही अच्छी नींद आने में उत्तानासन काफी मदद करता है।

5. अर्ध उत्तानासन

अर्ध उत्तानासन के दौरान शरीर के ऊपरी हिस्से को नीचे झुकाया जाता है और हाथों से जमीन को छूने की प्रयास किया जाता है। अगर आपको अच्छी नींद चाहिए तो इस योग को करना शुरू कर दें। इसे नियमित रूप करने से तनाव से भी छुटकारा मिलेगा।

6. लेग्स ऑन द चेयर पोज

लेग्स ऑन द चेयर पोज के दौरान दोनों पैरों को कुर्सी के ऊपर रखकर जमीन पर लेटा जाता है। यह योग टेंशन और स्ट्रेस को कम कर अच्छी नींद में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj