मछली खाने से हो सकती है आपको भी एलर्जी, पहचाने लक्षण

मछली खाने से हो सकती है आपको भी एलर्जी, पहचाने लक्षण
मछली खाने से हो सकती है आपको भी एलर्जी, पहचाने लक्षण

कुछ खाने की चीजें ऐसी होती हैं, जिनके सेवन से कुछ लोगों को एलर्जी (Allergy) की समस्या होने लगती है। ये एलर्जी किसी भी तरह की हो सकती है। ज्यादातर एलर्जी की समस्या नॉनवेज खाने से होती है जिसमें से सबसे ज्यादा मछली खाने से होती है। इसलिए इस बात की जानकारी होना जरूरी है कि आपको किस तरह की एलर्जी हो रही है। कई बार मछली खाने से एलर्जी होती है, लेकिन जानकारी के अभाव के कारण समझ के बाहर होता है कि क्यों और कैसे एलर्जी हो रही है। आज आपको हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे ही मछली से होने वाली एलर्जी के लक्षणों के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं।

मछली खाने से हो सकती है आपको भी एलर्जी, पहचाने लक्षण You can also be allergic to eating fish, know the symptoms in hindi

कई बार मछली खाने से आपको खुजली (Itching) की समस्या हो सकती है। इससे आपके पूरे शरीर में खुजली हो सकती है। इसके अलावा लाल चकत्ते जैसे निशान भी आपके बॉडी पर आ सकते हैं।

मछली खाने से अक्सर लोगों के चेहरे पर सफेद दाग दिखाई देने लगते हैं। जो चेहरे के रंग से थोड़े अलग होते हैं। अगर आपको भी ऐसे कोई सफेद दाग (White spot) चेहरे पर दिखाई दें, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

जिन लोगों को मछली सूट नहीं करती है, उन्हे इसको खाने के बाद पेट दर्द(Abdominal pain) की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा अपच, गैस, उल्टी जैसा महसूस होना भी हो सकता है।

मछली से होने वाली एलर्जी में होठों पर सूजन (swollen lips) आने की समस्या भी देखी गई है। जी हां, इससे होठों पर लालपन और होंठ सूज सकते हैं।

सांस लेने में कठिनाई (shortness of breath) भी मछली से होने वाली एक एलर्जी का लक्षण हो सकता है। इसको अनदेखा न करें।

कई बार मछली खाने से दस्त (Diarrhea) की समस्या भी शुरू हो सकती है। अगर आपको ऐसी कोई समस्या हो रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

मछली खाने से गले में सूजन की समस्या भी हो सकती है। यही नहीं इससे गले में दर्द जैसा भी महसूस हो सकता है। (swelling in neck )

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications