कायम चूर्ण को खाने से मिलते हैं ये फायदे, इस तरह से करें सेवन

कायम चूर्ण को खाने से मिलते हैं ये फायदे, इस तरह से करें सेवन
कायम चूर्ण को खाने से मिलते हैं ये फायदे, इस तरह से करें सेवन

कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो कायम चूर्ण आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कायम चूर्ण का इस्तेमाल बहुत पुराने समय से चलता आ रहा है। कब्ज की समस्या में इसके बहुत से लाभ देखे गए हैं। बदलती जीवनशैली और खानपान के चलते आजकल ज्यादातर लोग पेट की समस्या से जूझ रहे हैं। जिससे कब्ज, एसिडिटी, सीने में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप एलोपैथिक दवाइयों की जगह कायम चूर्ण का सेवन करते हैं, तो इससे आपको बहुत से लाभ मिल सकते हैं। आज आपको इस लेख में हम कायम चूर्ण के ही कुछ फायदों के बारे में बताएंगे और इसका सही तरीके से सेवन कैसे करें, उसकी भी जानकारी देंगे, तो चलिए जानते हैं।

कायम चूर्ण को खाने से मिलते हैं ये फायदे, इस तरह से करें सेवन You get these benefits by eating Kayam Churna, consume it in this way in hindi

कब्ज में फायदेमंद (Beneficial in constipation) - अगर आपको कब्ज की समस्या बनी रहती है, तो आप रात में गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच कायम चूर्ण का सेवन करें। इससे आपको पुरानी से पुरानी कब्ज में आराम मिल सकता है।

पाचन शक्ति बढ़ाने में सहायक (Increase Digestion) - पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए कायम चूर्ण का सेवन करना बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से भोजन को पचाने में आसानी होती हैं, जिस वजह से पाचन तंत्र पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता और पाचन तंत्र की शक्ति बढ़ने लगती हैं।

कायम चूर्ण का सेवन करने के लिए आप इसे रात में सोते समय लें। एक ग्लास गुनगुना पानी और एक चम्मच कायम चूर्ण लें और पानी के साथ इसे खा लेंं। रात में सोते समय सेवन करने से ये ज्यादा असर दिखाता है। क्योंकि रात भर हमारे पेट में खाने की कोई चीज नहीं जाती हैं, जिससे ये चूर्ण आराम से अपना काम कर सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।