नींबू चाय के इन फायदों को जान हो जाएंगे हैरान, जानें

नींबू चाय के इन फायदों को जान हो जाएंगे हैरान, जानें
नींबू चाय के इन फायदों को जान हो जाएंगे हैरान, जानें

भारत में दूध वाली चाय तो सभी लोग पीते हैं, लेकिन इसके नुकसान भी बहुत से पाए जाते हैं। अगर आप खुद को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो दूध की चाय की जगह आप नींबू से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं। नींबू चाय सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। नींबू चाय का सेवन आप किसी भी मौसम में कर सकते हैं। नींबू विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट (Vitamin c and Antioxidants) से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप इससे बनी चाय का सेवन करते हैं, तो आपको बहुत से लाभ मिल सकते हैं। नींबू चाय पीने के सेहत के लिए भी बहुत से लाभ देखे गए हैं। अगर आप भी इन लाभों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस लेख को आगे जरूर पढ़ें।

नींबू चाय पीने के फायदे Benefit of drinking lemon tea

नींबू चाय में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। सर्दियों में इसके सेवन से आप सर्दी और जुकाम (Cold and Cough) से खुद को दूर रख सकते हैं। इससे शरीर में ताजगी बनी रहती है।

कई लोगों को दूध वाली चाय के सेवन से पेट में गैस और अपच (gas and indigestion) की समस्या होने लगती है। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप नींबू वाली चाय का सेवन करते हैं, तो आप इन समस्याओं से खुद को बचा सकते हैं। नींबू वाली चाय आसानी से डाइजेस्ट हो जाती है।

नींबू में हेस्परिडिन और डायोस्मिन जैसे प्लांट फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो शरीर से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है। इसके सेवन से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

नींबू चाय का सेवन करने से वजन को कंट्रोल (control weight) करने में भी मदद मिलती है। नींबू में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो वजन को बढ़ने से रोकता है।

नींबू चाय का सेवन त्वचा (skin) के लिए भी बहुत लाभकारी होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं इससे चेहरे की त्वचा में ग्लो (Facial glow) आता है। वहीं किसी को अगर पिंपल्स की समस्या है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now