ज्यादा चाय पीना हो सकता है खतरनाक- Zyada Chai Pina Ho Skta Hai Khatarnak

ज्यादा चाय पीना हो सकता है खतरनाक(फोटो-Sportskeeda hindi)
ज्यादा चाय पीना हो सकता है खतरनाक(फोटो-Sportskeeda hindi)

चाय (Tea) का अधिका मात्रा में सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक साबित होता है। लेकिन चाय के बिना लोगों के दिन की शुरूआत ही नहीं होती है। जबकि खाली पेट चाय का सेवन किसी जहर से कम नहीं माना जाता है। चाय में कैफीन की काफी अधिक मात्रा पाई जाती है। जो स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचाती है। चाय का अधिक मात्रा में सेवन करने से कई बड़ी बीमारियां भी हो सकती है। चाय का सेवन ज्यादा से ज्यादा दिनभर में दो बार करना चाहिए। अगर आप इससे ज्यादा चाय पीते हैं, तो आपके स्वास्थ्य को काफी नुकसान हो सकता है। भूलकर भी चाय का सेवन कभी खाली पेट नहीं करना चाहिए। अगर आप खाली पेट चाय पीते हैं, तो आपको गैस की समस्या हो सकती है।

ज्यादा चाय पीना हो सकता है खतरनाक (Zyada Chai Pina Ho Skta Hai Khatarnak In Hindi)

पेट संबंधी हो सकती है बीमारी

चाय का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी बीमारियां हो सकती है। साथ ही चाय का ज्यादा सेवन पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। जिससे पेट में जलन और एसिडिटी (Acidity) की समस्या शुरू हो जाती है।

ब्लड प्रेशर की हो सकती है शिकायत

चाय में कैफीन की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसलिए इसके ज्यादा सेवन से हाई ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की शिकायत हो सकती है। जिनका ब्लड प्रेशर हाई रहता हो, उनको चाय का सेवन एक बार से ज्यादा नहीं करना चाहिए।

हड्डियां होती हैं कमजोर

चाय का अधिक मात्रा में सेवन करने से हड्डियां (Bones) कमजोर होती है। जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द की शिकायत भी शुरू हो जाती है।

हार्ट के लिए हानिकारक

हार्ट (Heart) के मरीजों को तो बिल्कुल भी चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि चाय हार्ट के लिए काफी हानिकारक साबित होती है। चाय का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से हार्ट अटैक तक का खतरा बढ़ सकता है।

भूख न लगने की हो सकती है शिकायत

चाय का ज्यादा सेवन करने से भूख न लगने की शिकायत हो सकती है। क्योंकि ज्यादा चाय पीने से भूख मर जाती है। जिसकी वजह से कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है।

अनिद्रा की हो सकती है शिकायत

चाय का ज्यादा सेवन करने से अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। अगर कोई रात में चाय का सेवन कर लें, तो उससे नींद न आने की समस्या हो सकती है। क्योंकि इसमें कैफीन की अधिक मात्रा पाई जाती है।

मोटापे के हो सकते हैं शिकार

चाय में शुगर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए चाय के अधिक सेवन से आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। कहते हैं कि मोटापा ज्यादातर बीमारियों की जड़ होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।