ज्यादा कीवी खाने से हो सकते हैं ये बड़े नुकसान-Jyada Kiwi Khane Se Ho Sakte Hai Ye Bade Nuksan

ज्यादा कीवी खाने से हो सकते हैं ये बड़े नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
ज्यादा कीवी खाने से हो सकते हैं ये बड़े नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए फलों का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि फलों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद रहते हैं। लेकिन फलों का सेवन एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। क्योंकि अगर आप किसी भी चीज की अति कर देते हैं तो वह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित होता है। ऐसा ही एक फल कीवी है। कीवी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद तो माना जाता है। लेकिन अगर आप कीवी का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होता है। इसलिए कीवी का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। कीवी का सेवन अधिक मात्रा में करने से कई बीमारियां हो सकती हैं। जानिए कीवी का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से क्या-क्या नुकसान पहुंचते हैं।

ज्यादा कीवी खाने से हो सकते हैं ये बड़े नुकसान (Jyada Kiwi Khane Se Ho Sakte Hai Ye Bade Nuksan In Hindi)

सूजन की हो सकती है शिकायत

कीवी का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में सूजन (Swelling) होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कीवी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं न करें ज्यादा मात्रा में सेवन

गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) को कीवी का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। अगर गर्भवती महिलाएं ज्यादा कीवी का सेवन करती हैं, तो इससे एसिडिटी और गले में खराश की शिकायत हो सकती है। इसलिए गर्भवती महिला को एक दिन में एक कीवी से ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

डायरिया की हो सकती है शिकायत

कीवी का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी बीमारी भी हो सकती है। क्योंकि कीवी में अधिक मात्रा में एसिड मौजूद होता है। जिसकी वजह से डायरिया (Diareeha) और उल्टी (Vomiting) जैसी शिकायत हो सकती है।

किडनी की बीमारी होने पर न करें सेवन

किडनी (Kidney) के मरीजों को कीवी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें पोटैशियम की अधिक मात्रा पाई जाती है। जो किडनी की बीमारी होने पर नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए जिन लोगों को किडनी की बीमारी की शिकायत है, उनको कीवी का सेवन नहीं करना चाहिए।

स्किन संबंधी हो सकती है शिकायत

कीवी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिसका सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। लेकिन अगर आप कीवी का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे स्किन संबंधी (Skin Problems) कई परेशानियां भी हो सकती हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now