भारतीय हॉकी टीम की CWG 2022 में जबरदस्त शुरुआत, पहले मैच में घाना को 5-0 से हराया  

Hockey - Commonwealth Games: Day 1
Hockey - Commonwealth Games: Day 1

Commonwealth Games 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेहतरीन शुरुआत की है। भारतीय टीम ने पूल ए में अपने पहले मैच में घाना को 5-0 से हराया। भारत की तरफ से गुरजीत कौर ने सबसे ज्यादा दो गोल किये, वहीं संगीता कुमारी, सलीमा टेटे और नेहा ने एक-एक गोल किया।

पहले क्वार्टर में भारत ने तीसरे ही मिनट में गोल करके बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारत ने 28वें मिनट में गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भारत ने 34वें और 36वें में भी गोल किया और स्कोर 4-0 हो गया। मैच खत्म होने से पहले पांचवें क्वार्टर में भारत ने एक और गोल किया और एकतरफा जीत दर्ज की।

पूल ए में भारत का अगला मुकाबला 30 जुलाई को वेल्स, 2 अगस्त को इंग्लैंड और 3 अगस्त को कनाडा के खिलाफ होगा। पूल की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका और केन्या की टीमें मौजूद हैं।

Quick Links

Edited by Prashant