भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक, पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड को हराया  

Indian Women's Hockey Team Bronze Medal - CWG 2022
Indian Women's Hockey Team Bronze Medal - CWG 2022

Commonwealth Games 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीत लिया है। भारत ने न्यूजीलैंड को मैच 1-1 से बराबर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से हराया। 2002 कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक स्वर्ण और 2006 कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने के बाद यह भारतीय महिला टीम का पहला पदक है।

मैच के पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन दूसरा क्वार्टर खत्म होने से पहले सलीमा टेटे ने 29वें मिनट में गोल करके भारत को बढ़त दिला दी। इसके बाद लगभग 30 मिनट तक भारत ने अपनी बढ़त को बनाये रखा, लेकिन मैच के आखिरी मिनट में न्यूजीलैंड को पेनल्टी स्ट्रोक मिला और उन्होंने बराबरी वाला गोल कर दिया।

इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में पहला प्रयास असफल होने के बाद भारत ने दो गोल किये, वहीं पहले सफल प्रयास के बाद न्यूजीलैंड के लगातार तीन प्रयास असफल रहे और भारतीय टीम ने पदक जीत लिया।

कॉमनवेल्थ गेम्स में यह भारत का हॉकी में पहला कांस्य और कुल मिलाकर पांचवां पदक है।

Quick Links