हॉकी टीम की गोलकीपर सविता ने कहा- हम सभी ने इस साल ताकत से मजबूती की तरफ प्रगति की है

भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता
भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता

भारतीय महिला हॉकी टीम का 2020 में मंत्र सिर्फ ओलंपिक के स्‍थगित होने की निराशा को भुलाकर आगे बढ़ना ही नहीं था, लेकिन इस साल का उपयोग अपने खेल में फिट होने और बेहतर बनने का भी था। वहीं सभी का ध्‍यान जरूरतमंदों की मदद करना भी था। भारतीय महिला हॉकी टीम की दिग्‍गज गोलकीपर और उप-कप्‍तान सविता ने कहा, 'भले ही महामारी से हमारी जिंदगी बेहाल हुई हो, लेकिन हमने अपनी भावना और उत्‍साह पर इसका प्रभाव नहीं पड़ने दिया। हमने प्रभाव बनाने के लिए विभिन्‍न तरीके अपनाए।'

सविता ने आगे कहा, 'हमने अगर मैदान के अंदर नहीं तो मैदान के बाहर कुछ ऐसा किया, जिससे मन लगा रहा। फंड इकट्ठा करने की पहल हमारे दिलों के काफी करीब है और हम सभी को बहुत खुशी हुई कि 1000 परिवारों को दिन में तीन समय का भोजन देने में मदद कर सके। हम सभी ने इस साल ताकत से मजबूती की तरफ प्रगति की और इस साल भी हमारे लिए कई सकारात्‍मक चीजें रहीं।'

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्‍तान रानी की उपलब्धि बेहद खास: सविता

भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए एक और खास बात यह रही कि उसकी कप्‍तान रानी रामपाल को राजीव गांधी खेल रत्‍न अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया। इसी के साथ रानी रामपाल यह सम्‍मान पाने वाली देश की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी। इससे पहले रोनी ने तीसरे हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स में हॉकी इंडिया साल की सर्वश्रेष्‍ठ ध्रुव बत्रा (महिला) खिलाड़ी और विश्‍व गेम्‍स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड का खिताब जीता व 35 लाख रुपए नकद राशि हासिल की।

सविता ने कहा कि हॉकी कप्‍तान रानी रामपाल की उपलब्धि हम सभी के लिए बेहद खास है। साथ ही युवा स्‍ट्राइकर लालरेमसियामी को असुंता लाकरा अवॉर्ड दिया गया, जो साल की सर्वश्रेष्‍ठ आगामी खिलाड़ी को दिया जाता है। उच्‍च प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी नेहा गोयल ने साल की सर्वश्रेष्‍ठ मिडफील्‍डर होने के बाद अजित पाल सिंह खिताब जीता।

सविता ने मुताबिक भारतीय महिला हॉकी टीम का कोर संभावित ग्रुप अगले साल ओलंपिक गेम्‍स में सफलता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। चार महीने लंबे राष्‍ट्रीय कोचिंग कैंप में हॉकी टीम ने प्रमुख कोच जोएर्ड मारिजने की देखरेख और सपोर्ट स्‍टाफ के साथ अपनी फिटनेस, गति और शैली पर काफी सुधार किया। जोएर्ड मारिजने ने कहा, 'इस साल हॉकी टीम ने जिस तरह स्थितियों को संभाला है, उससे मैं काफी संतुष्‍ट हूं। इससे उनकी परिपक्‍वता नजर आती है और दृढ़ता दिखती है कि चुनौती होने के बावजूद भी कुछ हासिल करना है, लेकिन साथ ही समाज में फर्क भी बनाना है। मुझे उम्‍मीद है कि साल 2021 हम सभी के लिए बहुत अच्‍छा रहे।'

Edited by Vivek Goel
App download animated image Get the free App now