लखनऊ को मिली जूनियर मेंस हॉकी वर्ल्ड कप की मेज़बानी

मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी फ़ेडरेशन ने ये ऐलान किया है कि इस साल 8-18 दिसम्बर के बीच लखनऊ में जूनियर मेंस हॉकी वर्ल्ड कप आयोजित होगा। इस इवेंट मे कुल 16 टीमें भाग लेंगी। जिनमें गत विजेता जर्मनी, अर्जेन्टीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा, मिस्र, इंग्लैंड, भारत, जापान, कोरिया, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और स्पेन शामिल हैं। भारतीय हॉकी के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा “अंतर्राष्ट्रीय हॉकी इवेंट का हिस्सा होते हुए भी हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप एक ऐसी प्रतियोगिता है जो हमारे खेलों के भविष्य को भी दर्शाती है। ये सालों में बेहतर से बेहतर होती जा रही है। और इस इवेंट के लिए भारतीय हॉकी से बेहतर कोई और होस्ट नहीं”। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी फ़ेडरेशन के अध्यक्ष लेयण्ड्रो नेग्री ने कहा “हमारे युवा सितारों के चमकने के लिए लखनऊ एक आदर्श मंच है। ये हॉकी का अड्डा है”। जिस वक़्त यहाँ मेंस हॉकी चल रहा होगा उससे ठीक पहले सैन्टियागो में 24 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक विमेंस हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप आयोजित होगा। पर भारत उस इवेंट का हिस्सा नहीं होगा।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now