Hockey News- भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह प्लेयर ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड के लिए चुने गए

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह को हॉकी प्लेयर ऑफ़ द ईयर के सम्मान से नवाजा है। यह पुरस्कार ख़ास इसलिए भी है कि 1999 में शुरू होने के बाद पहली बार किसी भारतीय खिलाड़ी की झोली में गया है। इस अवॉर्ड के लिए चुने जाने के बाद भारतीय कप्तान ने इसे टीम को समर्पित किया। भारतीय कप्तान ने बेल्जियम के आर्थर डोरेन को हराकर इस अवॉर्ड को जीता।

मनप्रीत को 35.2 वोट प्राप्त हुए और वे पहले स्थान पर रहे। बेल्जियम के ड़ोरेन उनसे काफी पीछे रहे और उन्हें 19.7 फीसदी वोट मिले। अर्जेंटीना के लुकास विला 16.5 फीसदी वोट के साथ तीसरे नम्बर पर रहे। अंतरराष्ट्रीय हॉकी में भारत के लिए मनप्रीत 250 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए भी क्वालीफाई किया है।

पुरस्कार जीतने के बाद इस भारतीय खिलाड़ी ने कहा "मैं इसे टीम को समर्पित करता हूँ और दुनिया भर के मेरे प्रशंसकों तथा शुभचिंतकों का धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने मुझे वोट किया। भारतीय हॉकी को इतना पसंद किया जा रहा है, यह देखना काफी सुखद है। उम्मीद करता हूँ कि यह समर्थन ऐसे ही जारी रहेगा और हम बेहतर करेंगे।"

Quick Links

Edited by Naveen Sharma