अपने भारतीय ओलंपियन को जानें: आकाशदीप सिंह(हॉकी)

आकाशदीप सिंह भारत के युवा हॉकी खिलाड़ी हैं। रियो जाने वाली टीम में उन्हें चुना गया है और उनका ये पहला ओलंपिक होगा। टीम इंडिया ने एशियन खेलों में गोल्ड जीतकर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। यहाँ हम आपको इस युवा प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी के बारे में 10 दिलचस्प बातें बता रहे हैं: #1 आकाशदीप सिंह का जन्म 2 दिसम्बर 1994 में पंजाब के वेरोवाल में हुआ था। #2 वह हॉकी इंडिया लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी भी रहे हैं, जहां उन्हें यूपी विजार्ड्स ने 84 हजार डॉलर में खरीदा था। #3 इस युवा स्ट्राइकर ने खादुर साहिब के गुरुमुख सिंह बाबा उत्तम सिंह सीनियर सेकंडरी स्कूल में हॉकी खेलना शुरू किया था। अपने करियर के शुरुआती दिनों में आकाश ने खादुर साहिब के ही गुरु अंगद देव स्पोर्ट्स क्लब के लिए हॉकी खेला है। #4 साल 2006 में आकाशदीप ने लुधियाना के पीएयू हॉकी अकादमी और उसके बाद जालंधर के सुरजीत हॉकी अकादमी को ज्वाइन किया। जहाँ उन्होंने अपनी क्षमता को और विकसित किया। #3 उनके भाई प्रभदीप सिंह भी एक हॉकी खिलाड़ी हैं, भारतीय टीम का सदस्य भी रह चुके हैं। उनके पिता सुरिंदर पाल पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। #6 साल 2011 में आकाश भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कप्तान नियुक्त किए गये थे। जहाँ टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। साल 2011 में मलेशिया में हुए एशिया कप में उनकी कप्तानी में टीम को तीसरा स्थान मिला था। #7 आकाशदीप साल 2012 में नई दिल्ली में हुए जूनियर वर्ल्डकप वाली टीम में भी शामिल थे और उसके बाद उन्हें साल 2013 में सीनियर टीम में चुन लिया गया। #8 हॉलैंड में हुए साल 2014 के विश्वकप में आकाश भारतीय टीम के मुख्य आक्रमण का हिस्सा थे। #9 इस स्ट्राइकर ने साल 2014 में कोरिया में हुए एशियन खेलों में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम योगदान दिया था। #10 साल 2014 में ग्लासगो में हुए कामनवेल्थ खेलों में रजत पदक जीतने वाली टीम का भी आकाशदीप अहम हिस्सा थे।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now