प्लेयर ऑफ द ईयर 2022 के लिए हार्दिक और सविता ने हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड जीता

Photo Courtesy : Hockey India
Photo Courtesy : Hockey India

हॉकी इंडिया का 5वां वार्षिक पुरस्कार 2022 शुक्रवार को राजधानी में आयोजित किया गया, जिसमें इस राष्ट्रीय महासंघ ने भारत के सर्वश्रेष्ठ हॉकी सितारों, अधिकारियों और इस खेल के पूर्व दिग्गजों को पुरस्कृत और सम्मानित किया।

यादगार दोपहर में जहां हॉकी के कुछ दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं गुरबक्श सिंह ने प्रतिष्ठित हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022 जीता, जबकि हार्दिक और सविता ने क्रमशः पुरुषों और महिलाओं की श्रेणियों में प्लेयर ऑफ द ईयर 2022 पुरस्कारों के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड जीता। इस वर्ष, हॉकी इंडिया 5वें वार्षिक पुरस्कार 2022 में कुल पुरस्कार राशि 2.7 करोड़ रुपये से अधिक थी।

हार्दिक सिंह को पुरुष वर्ग में और सविता को महिला वर्ग में हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड फॉर प्लेयर ऑफ द ईयर 2022 पुरस्कार के विजेता के रूप में चुना गया। वहां मौजूद सभी लोगों ने इन दोनों खिलाड़ियों के लिए जमकर तालियां बजाईं। 2022 के लिए इन पुरस्कार के विजेताओं को 25.00 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ एक शानदार ट्रॉफी भी मिली।

पुरस्कार समारोह का उद्घाटन करते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. दिलीप तिर्की ने सम्मानित अतिथियों और हॉकी सितारों का गर्मजोशी से स्वागत किया। पुरस्कार समारोह की शुरुआत 2021 और 2022 के पुरस्कार विजेताओं के अभिनंदन के साथ हुई।

दिन का अंतिम पुरस्कार हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022 था। इसके तहत 30.00 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक चमचमाती ट्रॉफी, गुरबक्श सिंह को हॉकी के खेल में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान की गई।

गुरबक्श सिंह की कुछ उपलब्धियां:

• 1964 के टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा होना।

• 1968 के मैक्सिको ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के संयुक्त कप्तान होना।

• 1966 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता टीम के कप्तान।

• हॉकी के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाना।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
App download animated image Get the free App now