Rio Olympics 2016: भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम का एलान

रियो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम का एलान कर दिया गया है। पुरुष टीम की कमान गोलकीपर पी.आर श्रीजेश को सौंपी गई है। वहीं, सुनील उपकप्तान होंगे। श्रीजेश ने इस साल हुए चैम्पियंस हॉकी टूर्नामेंट में अपनी कप्तानी का कमाल दिखाया था और भारत ने पहली बार इसमें रजत पदक जीता। पुरुष हॉकी टीम के कप्तान के रूप में नजर आने वाले सरदार सिंह को कमान नहीं सौंपी गई। हालांकि, वह टीम में शामिल हैं। इसके अलावा दिग्गज खिलाड़ी विजेंद्र लाकड़ा चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए। रियो ओलम्पिक में देश का नेतृत्व करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम: पी.आर श्रीजेश (कप्तान), एस.वी. सुनील (उपकप्तान), हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, कोथाजीत सिंह, सुरेन्द्र कुमार, मनप्रीत सिंह, सरदार सिंह, वी.आर.रघुनाथ, एस.के उथप्पा, दानिश मुजताबा, देवेंद्र वाल्मिकी, आकाशदीप सिंह, चिंग्लेनसाना सिंह, रमनदीप सिंह, निक्किन थिम्माइह, प्रदीप मोर, विकास दहिया। वहीं महिला हॉकी टीम की घोषणा की गई। इस घोषणा में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि टीम की कमान अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ी रितु रानी को नहीं सौंपी गई और न ही वह टीम में शामिल हैं। रितु रानी के स्थान पर सुशीला चानू को टीम की कमान सौपीं गई है। भारतीय महिला हॉकी टीम 36 साल बाद ओलम्पिक खेलों में कदम रखेगी। रियो ओलम्पिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम: सुशीला चानू (कप्तान), दीपिका (उपकप्तान), नवजोत कौर, दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, मोनिका, अनुराधा देवी, सविता (गोलकीपर), पूनम रानी, वंदना कटारिया, नमिता टोप्पो, रेणुका यादव, सुनीता लाकड़ा, रानीस प्रीती दुबे, लिलिमा मिंज, हनिआलुम लाल राउत फेली, रजनी एतिमार्पु --आईएएनएस

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now