3 मौके जब पवन सेहरावत ने Pro Kabaddi League के एक सीजन में हासिल किए सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स 

3 times pawan sehrawat scored most points in a pro kabaddi league season pkl
पवन सेहरावत ने इन तीन PKL सीजन में हासिल किए सर्वाधिक प्वाइंट? (Photo Credit: instagram/@pawan_sehrawat_17)

3 Times Pawan Sehrawat Scored Most Points in a PKL Season: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 10वें सीजन में तेलुगु टाइटंस की कप्तानी करते नजर आए पवन सेहरावत को फ्रैंचाइजी ने वापस से PKL 11 में टीम का हिस्सा बनाया है। PKL के तीसरे सीजन से अपने लीग करियर की शुरुआत करने वाले पवन PKL सीजन-3 और 4 के बाद सीजन-6, 7 और 8 में भी बेंगलुरु बुल्स के लिए खेलते नजर आए थे। इस दौरान पवन सेहरावत की मौजूदगी में ही बेंगलुरु बुल्स ने PKL 6 का खिताब जीता था। बेंगलुरु बुल्स की इस खिताबी जीत में पवन सेहरावत का अहम योगदान रहा था।

Pro Kabaddi League में पवन सेहरावत के नाम शानदार रिकॉर्ड दर्ज हैं और इसी के चलते ही ऑक्शन में उनके लिए सभी फ्रैंचाइजी मालिकों की उत्सुकता देखने लायक रहती है। पवन सेहरावत PKL इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। इस दौरान पवन सेहरावत ने कुल 126 मुकाबले खेलते हुए कुल 1189 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं। इसी के साथ पवन सेहरावत लगातार तीन PKL सीजन में सर्वाधिक रेड पॉइंट्स हासिल करते हुए बेस्ट रेडर का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं पवन सेहरावत ने किन PKL सीजन में 3 बार सर्वाधिक पॉइंट्स हासिल किए हैं।

Pro Kabaddi League के इन 3 सीजन में पवन सेहरावत के नाम दर्ज हैं सर्वाधिक रेड पॉइंट्स :

1. Pro Kabaddi League सीजन-6 (271 रेड पॉइंट्स)

PKL 6 की विजेता रही बेंगलुरु बुल्स की ओर से खेलते हुए पवन सेहरावत ने पहली बार सर्वाधिक रेड प्वाइंट हासिल करते हुए बेस्ट रेडर का खिताब जीता था। इस दौरान पवन सेहरावत ने 24 मुकाबले खेलते हुए कुल 271 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे। उन्होंने इस बीच 13 सुपर 10 भी लगाए थे।

2. Pro Kabaddi League सीजन-7 (346 रेड पॉइंट्स)

PKL 6 के बाद PKL सीजन-7 में भी बेंगलुरु बुल्स के लिए खेलते हुए पवन सेहरावत का शानदार प्रदर्शन जारी रहा और उन्होंने इस दौरान 24 मैच में कुल 360 पॉइंट्स अपने नाम किए, जिसमें 346 रेड पॉइंट्स और 14 टैकल पॉइंट्स शामिल थे। इस दौरान पवन सेहरावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14.42 की रेड प्वाइंट औसत के साथ कुल 11 सुपर रेड और 18 सुपर-10 दर्ज किए थे।

3. Pro Kabaddi League सीजन-8 (304 रेड पॉइंट्स)

PKL 8 में लगातार दूसरी बार 300 पॉइंट्स का आंकड़ा पार करने के साथ ही पवन सेहरावत लगातार तीसरी बार बेस्ट रेडर का खिताब जीतने में सफल रहे थे। इस दौरान पवन सेहरावत ने बेंगलुरु बुल्स के लिए खेलते हुए 24 मैचों में कुल 320 पॉइंट्स हासिल किए थे, जिसमें 304 रेड पॉइंट्स और 16 टैकल पॉइंट्स शामिल थे। 8वें सीजन में उन्होंने 18 सुपर 10 लगाए थे।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now