Telugu Titans Full Schedule PKL 11: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 11वें सीजन का आगाज तेलुगु टाइटंस के मुकाबले के साथ होगा। इस दौरान तेलुगु टाइटंस 18 अक्टूबर को बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ एक्शन में नजर आएगी। PKL में तेलुगु टाइटंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है और वो एक बार भी फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही है। ऐसे में टीम के लिए यह आगामी सीजन बेहद अहम होने वाला है।दरअसल, तेलुगु टाइटंस ने Pro Kabaddi League के सीजन 11 के ऑक्शन में एक बार फिर ऑलराउंडर पवन सेहरावत (1.725 करोड़) को खरीदने में सफलता हासिल की। PKL 10 में खराब प्रदर्शन करते हुए तेलुगु टाइटंस प्वाइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर रही थी। PKL 11 के मद्देनजर तेलुगु टाइटंस ने अपना अभ्यास शुरु कर दिया है, जिससे जुड़ी तस्वीरें फ्रैंचाइजी ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं Pro Kabaddi League 11 में तेलुगु टाइटंस के शेड्यूल के बारे में।Pro Kabaddi League सीजन-11 में तेलुगु टाइटंस के शेड्यूल पर नजरहैदराबाद लेग18 अक्टूबर - तेलुगु टाइटंस vs बेंगलुरु बुल्स19 अक्टूबर - तेलुगु टाइटंस vs तमिल थलाइवाज22 अक्टूबर - तेलुगु टाइटंस vs जयपुर पिंक पैंथर्स26 अक्टूबर - तेलुगु टाइटंस vs दबंग दिल्ली केसी28 अक्टूबर - तेलुगु टाइटंस vs पटना पाइरेट्स02 नवंबर - बेंगलुरु बुल्स vs तेलुगु टाइटंस06 नवंबर - तमिल थलाइवाज vs तेलुगु टाइटंस09 नवंबर - तेलुगु टाइटंस vs पुनेरी पलटननोएडा लेग14 नवंबर - यूपी योद्धाज vs तेलुगु टाइटंस18 नवंबर - तेलुगु टाइटंस vs हरियाणा स्टीलर्स20 नवंबर - तेलुगु टाइटंस vs यू मुम्बा21 नवंबर - बंगाल वॉरियर्स vs तेलुगु टाइटंस23 नवंबर - गुजरात जायंट्स vs तेलुगु टाइटंस28 नवंबर - यू मुम्बा vs तेलुगु टाइटंस30 नवंबर - जयपुर पिंक पैंथर्स vs तेलुगु टाइटंसपुणे लेग04 दिसंबर - तेलुगु टाइटंस vs यूपी योद्धाज07 दिसंबर - तेलुगु टाइटंस vs बंगाल वॉरियर्स09 दिसंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs तेलुगु टाइटंस12 दिसंबर - दबंग दिल्ली केसी vs तेलुगु टाइटंस14 दिसंबर - तेलुगु टाइटंस vs गुजरात जायंट्स18 दिसंबर - पटना पाइरेट्स vs तेलुगु टाइटंस20 दिसंबर - पुनेरी पलटन vs तेलुगु टाइटंस