4 मौके जब परदीप नरवाल ने Pro Kabaddi League में 200 या उससे ज्यादा पॉइंट्स लिए

4 times Pardeep Narwal scored 200 or more points pro kabaddi league history
PKL में परदीप नरवाल ने कब-कब लिए 200 से ज्यादा पॉइंट्स (Photo Credit: instagram/@pardeep_narwal9, @upyoddhas)

Pardeep Narwal Scored More Than 200 Points in These 4 Seasons: "डुबकी किंग" परदीप नरवाल Pro Kabaddi League इतिहास के सबसे बेहतरीन और सफल खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। PKL इतिहास में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट हासिल करने का रिकॉर्ड परदीप नरवाल के नाम दर्ज है। साथ ही वह तीन बार की खिताबी विजेता पटना पाइरेट्स (PKL 3, 4 और 5) टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। Pro Kabaddi League के दूसरे सीजन में बेंगलुरु बुल्स के लिए डेब्यू करने वाले परदीप नरवाल अब वापस से PKL 11 में बेंगलुरु बुल्स के खेलते नजर आएंगे। इससे पहले वह PKL सीजन-8, 9 और 10 में यूपी योद्धाज की जर्सी में मैट पर नजर आ चुके हैं। ऐसे में आज हम बताने जा रहे हैं Pro Kabaddi League के उन 4 सीजन के बारे में जिसमें परदीप नरवाल ने 200 से अधिक पॉइंट्स स्कोर किए हैं।

Pro Kabaddi League के इन 4 सीजन में परदीप ने स्कोर किए 200 से अधिक पॉइंट्स

1. PKL 5 - पटना पाइरेट्स (369 पॉइंट्स)

परदीप नरवाल ने सर्वप्रथम Pro Kabaddi League के 5वें सीजन में बतौर कप्तान पटना पाइरेट्स की ओर से खेलते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया था। इस दौरान परदीप ने 26 मुकाबलों में कुल 369 पॉइंट्स स्कोर किए थे। परदीप नरवाल का यह प्रदर्शन PKL इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा हासिल किया सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

2. PKL 6 - पटना पाइरेट्स (233 पॉइंट्स)

Pro Kabaddi League सीजन-6 में पटना पाइरेट्स के लिए खेलते हुए परदीप नरवाल ने कुल 21 मैचों में 233 पॉइंट्स हासिल किए थे। इस दौरान परदीप नरवाल ने कुल 6 सुपर रेड और 15 सुपर-10 लगाए थे।

3. PKL 7 - पटना पाइरेट्स (304 पॉइंट्स)

पटना पाइरेट्स के लिए लगातार तीसरी बार PKL 7 में शानदार प्रदर्शन करते हुए परदीप नरवाल ने कुल 304 पॉइंट्स हासिल किए थे। इस दौरान परदीप ने 14 सुपर रेड और 15 सुपर-10 लगाने के साथ ही डिफेंस में भी हाथ आजमाए थे। परदीप ने 2 टैकल पॉइंट अपने नाम किए थे।

4. PKL 9 - यूपी योद्धाज (220 पॉइंट्स)

PKL 8 में पहली बार यूपी योद्धाज का हिस्सा बने परदीप नरवाल का टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन PKL 9 में आया था। इस दौरान परदीप ने 9 सुपर रेड और 11 सुपर-10 की मदद से कुल 220 पॉइंट स्कोर किए थे।

Quick Links

Edited by Rajat Verma
App download animated image Get the free App now