Pro Kabaddi League के एक सीजन में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है?

Pro Kabaddi League
PKL के एक सीजन में किसने लिए हैं सबसे ज्यादा प्वाइंट? (Photo: Pro Kabaddi League)

Player with Most Raid Points in a PKL Season: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 10 सालों के इतिहास में हमें एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं देखने को मिली हैं। इस दौरान कई ऐसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं, जो शुरुआती दौर से लेकर अभी तक लीग का हिस्सा हैं। Pro Kabaddi League ने जाहिर तौर पर कबड्डी खेल को विश्वभर में लोकप्रिय किया है।

Pro Kabaddi League में हमें सीजन-दर-सीजन कई सर्वश्रेष्ठ रेडर खिलाड़ी देखने को मिले हैं, लेकिन इन सभी में से एक खिलाड़ी ऐसा है जिसके नाम PKL के एक सीजन में सबसे अधिक रेड प्वाइंट हासिल करने का रिकॉर्ड है। हम बात कर रहे हैं "डुबकी किंग" परदीप नरवाल की। परदीप नरवाल PKL इतिहास में सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। फैंस के बीच काफी लोकप्रिय परदीप नरवाल का डुबकी करने का तरीका उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाता है। रेडिंग के दौरान अचानक से नीचे झुककर डिफेंडर को चकमा देने में परदीप नरवाल को महारथ हासिल है।

Pro Kabaddi League के किस सीजन में परदीप नरवाल ने हासिल किए सर्वाधिक रेड प्वाइंट?

बता दें कि, परदीप नरवाल ने प्रो कबड्डी लीग के 5वें सीजन में एक ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है, जिसे तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है। इस दौरान परदीप ने सीजन-5 में पटना पाइरेट्स के लिए खेलते हुए 26 मैचों में 369 रेड प्वाइंट्स हासिल किए थे, जोकि किसी भी खिलाड़ी द्वारा किसी एक सीजन में हासिल किया गया सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट्स का रिकॉर्ड है।

परदीप के दमदार प्रदर्शन के दम पर ही पटना पाइरेट्स ने लगातार तीसरी बार खिताबी जीत भी दर्ज की थी। PKL 5 के दौरान परदीप नरवाल ने 19 सुपर 10 लगाए थे और इस बीच उन्होंने 18 सुपर रेड भी की थी। परदीप के बाद PKL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट हासिल करने का रिकॉर्ड पवन के नाम है, जिन्होंने सीजन 7 में 346 रेड प्वाइंट हासिल किए थे। ऐसे में आगामी Pro Kabaddi League सीजन-11 के मद्देनजर फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि खुद डुबकी किंग ही अपने ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब होंगे।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now