PKL 2022 में Patna Pirates की करारी हार, प्रमुख रेडर बुरी तरह फ्लॉप

PKL 2022 - पटना के स्टार रेडर सचिन इस मैच में फ्लॉप (Photo - Pro Kabaddi League)
PKL 2022 - पटना के स्टार रेडर सचिन इस मैच में फ्लॉप (Photo - Pro Kabaddi League)

PKL 2022 के 76वें मुकाबले में यू मुंबा ने पटना पाइरेट्स को 36-23 से हराया और इस एकतरफा जीत के साथ वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर चले गए हैं। यू मुंबा की यह 13 मैचों में आठवीं जीत है, वहीं लगातार पांच जीत के बाद यह पटना पाइरेट्स की पहली हार है। पटना पाइरेट्स की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है।

PKL 2022 में पटना पाइरेट्स का विजयी रथ रुका

पहले हाफ के बाद यू मुंबा ने मैच में 18-13 की बढ़त बना ली थी। पहले 20 मिनट में यू मुंबा ने पटना पाइरेट्स को एक बार ऑल आउट भी किया और इसी वजह से पटना की टीम पिछड़ गई। यू मुंबा की तरफ से गुमान सिंह ने पहले हाफ में 7 रेड पॉइंट लिया वहीं डिफेंस में मोहित ने तीन टैकल पॉइंट लिए। पटना पाइरेट्स की तरफ से रोहित गुलिया ने चार और सचिन ने सिर्फ 3 रेड पॉइंट लिए, वहीं डिफेंस में सुनील और कप्तान नीरज कुमार ने दो-दो टैकल पॉइंट लिए।

दूसरे हाफ में भी यू मुंबा ने अभी बढ़त कायम रखी और ब्रेक के समय मैच का स्कोर उनके पक्ष में 24-18 था। इस दौरान गुमान सिंह ने अपना सुपर 10 भी पूरा किया। ब्रेक के बाद यू मुंबा ने पटना पाइरेट्स को एक बार और ऑल आउट किया। इसके बाद उन्होंने मैच में निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। अंत में यू मुंबा ने 13 पॉइंट के बड़े अंतर से मुकाबला जीता।

यू मुंबा की तरफ से गुमान सिंह ने सबसे ज्यादा 13 रेड पॉइंट लिए, वहीं डिफेंस में कप्तान रिंकु ने चार और मोहित एवं हरेंद्र कुमार ने तीन-तीन टैकल पॉइंट हासिल किये। पटना पाइरेट्स की तरफ से सचिन बुरी तरह फ्लॉप रहे और सिर्फ 5 रेड पॉइंट ले सके। रोहित गुलिया ने मैच में 7 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में सुनील ने सबसे ज्यादा 3 टैकल पॉइंट लिए।

Quick Links

App download animated image Get the free App now