PKL 2022 में UP Yoddhas और Patna Pirates की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स 

PKL 2022
PKL 2022 (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 2022 में 11 नवंबर को तीन मुकाबले देखने को मिले। 70वें मैच में यूपी योद्धाज ने हरियाणा स्टीलर्स को 40-34 (UP vs HAR) से हराया। 71वें मुकाबले में यू मुंबा ने पुनेरी पलटन (MUM vs PUN) को 35-34 से हराया और 72वें मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-30 (PAT vs JAI) को हराया।

इन तीन मुकाबलों के बाद अंक तालिका में पुनेरी पलटन पहले स्थान, जयपुर पिंक पैंथर्स तीसरे, यू मुंबा चौथे, पटना पाइरेट्स 5वें, यूपी योद्धाज सातवें और हरियाणा स्टीलर्स 10वें स्थान पर हैं। PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स इस समय दबंग दिल्ली केसी के नवीन कुमार के हैं और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स जयपुर पिंक पैंथर्स के अंकुश के हैं।

इस आर्टिकल में हम PKL 2022 के पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स की लिस्ट पर नजर डालने वाले हैं।

PKL 2022 का मौजूदा पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1- पुनेरी पलटन (13 मैचों के बाद 44 पॉइंट्स)

2- बेंगलुरु बुल्स (12 मैचों के बाद 41 पॉइंट्स)

3- जयपुर पिंक पैंथर्स (12 मैचों के बाद 38 पॉइंट्स)

4- यू मुंबा (12 मैचों के बाद 38 पॉइंट्स)

5- पटना पाइरेट्स (12 मैचों के बाद 38 पॉइंट्स)

6- दबंग दिल्ली केसी (12 मैचों के बाद 35 पॉइंट्स)

7- यूपी योद्धाज (12 मैचों के बाद 35 पॉइंट्स)

8- तमिल थलाइवाज (12 मैचों के बाद 34 पॉइंट्स)

9- बंगाल वॉरियर्स (11 मैचों के बाद 32 पॉइंट्स)

10- हरियाणा स्टीलर्स (13 मैचों के बाद 31 पॉइंट्स)

11- गुजरात जायंट्स (11 मैचों के बाद 31 पॉइंट्स)

12- तेलुगु टाइटंस (12 मैचों के बाद 9 पॉइंट्स)

PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 रेडर्स

1- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी) - 12 मैचों के बाद 146 रेड पॉइंट्स

2- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 12 मैचों के बाद 135 रेड पॉइंट्स

3- भरत (बेंगलुरु बुल्स) - 12 मैचों के बाद 129 रेड पॉइंट्स

4- नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज) - 12 मैचों के बाद 125 रेड पॉइंट्स

5- मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) - 11 मैचों के बाद 121 रेड पॉइंट्स

PKL 2022 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 डिफेंडर्स

1- अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 12 मैचों के बाद 44 टैकल पॉइंट्स

2- सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) - 12 मैचों के बाद 39 टैकल पॉइंट्स

3- जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) - 13 मैचों के बाद 38 टैकल पॉइंट्स

3- गिरीश मारुती एर्नाक (बंगाल वॉरियर्स) - 11 मैचों के बाद 36 टैकल पॉइंट्स

4- सागर राठी (तमिल थलाइवाज) - 12 मैचों के बाद 36 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

Edited by Narender