प्रो कबड्डी लीग 2018: यू-मुंबा ने रोमांचक मुकाबले में पटना पाइरेट्स को 40-39 से हराया

Enter caption

यू-मुंबा ने घरेलू टीम पटना पाइरेट्स को एक करीबी मुकाबले में 40-39 से हराते हुए अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। इस जीत के साथ यू-मुंबा दूसरे स्थान पर मौजूद हैं और पटना पाइरेट्स इस हार के बावजूद तीसरे स्थान पर हैं।

Ad

यू-मुंबा के लिए सिद्धार्थ देसाई का प्रदर्शन बेमिसाल रहा और उन्होेंने सुपर 10 लगाया। उनके लिए रोहित बलियान ने अच्छा ऑलराउंड दिखाया। फजल ने डिफेंस में हाई 5 लगाया। पटना पाइरेट्स के लिए उनके कप्तान परदीप नरवाल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एक और सुपर 10 लगाते हुए 17 रेड पॉइंट हासिल किए, उनके अलावा विकास जगलान ने रेड में उन्हें समर्थन दिया। डिफेंस में उनके लिए जयदीप ने बेहतरीन कार्य करते हुए हाई 5 लगाया। हालांकि उनके अलावा कोई और डिफेंडर अच्छा काम नहीं कर पाया।

पहले हाफ के बाद दोनों ही टीमें 14-14 से बराबरी पर थी। पटना ने जहां यू-मुंबा को ऑलआउट किया था, लेकिन यू-मुंबा के लिए उनके डिफेंडर्स और रेडर्स दोनों ने ही शानदार प्रदर्शन किया। पहले हाफ में परदीप नरवाल और सिद्धार्थ देसाई दोनों ही रेडर्स ने उम्मीद के मुताबिक शानदार प्रदर्शन किया।

दूसरे हाफ में पटना पाइरेट्स ने सबसे सिद्धार्थ देसाई का सुपर टैकल किया, उसके बाद परदीप नरवाल ने डुबकी लगाते हुए 2 अंक हासिल किए और जल्द ही परदीप ने एक ही रेड में फजल और धर्मराज को आउट करते हुए यू-मुंबा को एक और ऑलआउट दिया। हालांकि यू-मुंबा ने भी हार नहीं मानी। मैच के अंतिम मिनट तक मुकाबला बराबरी पर था। पटना के लिए अंतिम मिनट में विकास जगलन को डू और डाई रेड करनी पड़ी, जिसमें वो आउट हो गए। अंत में यू-मुंबा ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में घरेलू टीम को शिकस्त दी।

मैच में यू-मुंबा ने रेड में 26, डिफेंस में 12 और ऑलआउट के 2 अंक हासिल किए। दूसरी तरफ पटना पाइरेट्स ने रेड में 23, डिफेंस में 7, ऑलआउट के 4 और 5 अंक एक्सट्रा के हासिल किए।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications