प्रो कबड्डी 2019: ग्रेटर नोएडा लेग के बाद अंक तालिका, टॉप रेडर्स और डिफेंडर्स- अपडेटेड आंकड़े

परदीप नरवाल
परदीप नरवाल

प्रो कबड्डी 2019 के लीग स्टेज समाप्त हो चुका है। घरेलू टीम यूपी योद्धा ने अपने होम लेग में बेहतरीन प्रदर्शन किया और 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं। यूपी की टीम ने अपने होम लेग के पहले ही दिन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। यूपी के अलावा दबंग दिल्ली, बंगाल वॉरियर्स, यू मुंबा, हरियाणा स्टीलर्स और गत विजेता बेंगलुरु बुल्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया।

Ad

यह भी पढ़ें: प्रो कबड्डी 2019 के प्ले ऑफ में होने वाले सभी मैचों और टीमों को मिलने वाली प्राइज मनी की पूरी जानकारी

लीग स्टेज के खत्म होने के बाद दंबग दिल्ली की टीम पहले स्थान पर रही, तो तमिल थलाइवाज निराशाजनक प्रदर्शन के साथ आखिरी स्थान पर रही।

ग्रेटर नोएडा लेग के बाद अंक तालिका इस प्रकार है:

1- दबंग दिल्ली- (22 मैच- 15 जीत- 85 पॉइंट)

2- बंगाल वॉरियर्स- (22 मैच- 14 जीत- 83 पॉइंट)

3- यूपी योद्धा- (22 मैच- 13 जीत- 74 पॉइंट)

4- यू मुंबा - (22 मैच - 12 जीत- 72 पॉइंट)

5- हरियाणा स्टीलर्स- (22 मैच- 13 जीत- 71 पॉइंट)

6- बेंगलुरु बुल्स - (22 मैच- 11 जीत- 65 पॉइंट)

7- जयपुर पिंक पैंथर्स- (22 मैच- 9 जीत- 58 पॉइंट)

8- पटना पाइरेट्स- (22 मैच- 8 जीत- 51 पॉइंट)

9- गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स - (22 मैच- 7 जीत- 51 पॉइंट)

10- पुनेरी पलटन- (22 मैच- 7 जीत- 48 पॉइंट)

11- तेलुगु टाइटंस - (22 मैच- 6 जीत- 45 पॉइंट)

12- तमिल थलाइवाज - (22 मैच- 4 जीत- 37 पॉइंट)

ग्रेटर नोएडा लेग के बाद सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स

1-पवन सेहरावत (बेंगलुरु बुल्स)- 22 मैच- 308 रेड पॉइंट

2- परदीप नरवाल (पटना पाइरेट्स)- 22 मैच- 302 रेड पॉइंट

3- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली)- 21 मैच- 268 रेड पॉइंट

4- सिद्धार्थ देसाई (तेलुगु टाइटंस)- 22 मैच- 217 रेड पॉइंट

5- मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स)- 20 मैच- 205 रेड पॉइंट

ग्रेटर नोएडा लेग के बाद सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स

1- फजल अत्राचली (यू मुंबा)- 22 मैच- 78 टैकल पॉइंट्स

2- संदीप ढुल (जयपुर पिंक पैंथर्स)- 22 मैच - 73 टैकल पॉइंट्स

3- सुमित (यूपी योद्धा)- 21 मैच- 72 टैकल पॉइंट्स

Ad

4- नितेश कुमार (यूपी योद्धा)- 22 मैच- 70 पॉइंट्स

5- सुरजीत सिंह (पुनेरी पलटन)- 21 मैच- 63 पॉइंट्स

ग्रेटर नोएडा लेग में सभी प्रमुख आंकड़ों पर एक नजर:

-परदीप नरवाल ने बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में 36 पॉइंट हासिल करते हुए अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ और पीकेएल का दूसरा बेस्ट प्रदर्शन किया।

-पवन कुमार सेहरावत ने पीकेएल 7 में अपने 300 रेड पॉइंट्स पूरे किए और परदीप नरवाल के बाद यह कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं।

-नवीन कुमार ने प्रो कबड्डी 2019 में 20 सुपर 10 पूरे किए और एक सीजन में सबसे ज्यादा सुपर 10 लगाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने परदीप नरवाल का रिकॉर्ड तोड़ा।

-संदीप नरवाल और फजल अत्राचली ने पीकेएल इतिहास में अपने 300 टैकल पॉइंट्स पूरे किए। ऐसा करने वाले वो तीसरे और चौथे खिलाड़ी बने हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications