प्रो कबड्डी 2019: पंचकुला लेग के बाद अंक तालिका, टॉप रेडर्स और डिफेंडर्स - अपडेटेड आंकड़े

पंचकुला लेग में बने कई रिकॉर्ड
पंचकुला लेग में बने कई रिकॉर्ड

प्रो कबड्डी 2019 का 11वां लेग पंचकुला में 4 अक्टूबर को समाप्त हुआ। घरेलू टीम हरियाणा स्टीलर्स ने अपने होम लेग में 2 मुकाबले जीते, तो दो में उन्हें करारी शिकस्त मिली। यह लेग काफी खास इसलिए भी रहा, क्योंकि प्लेऑफ की तस्वीर इस लेग के बाद काफी साफ हो गई है। दबंग दिल्ली और बंगाल वॉरियर्स के बाद हरियाणा स्टीलर्स, यू मुंबा और बेंगलुरु बुल्स ने जहां प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

यह भी पढ़ें: 5 खिलाड़ी जिन्होंने प्रो कबड्डी के एक मैच में सबसे ज्यादा पॉइंट हासिल किए

दूसरी तरफ पुनेरी पलटन, गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स, पटना पाइरेट्स, तेलुगु टाइटंस और तमिल थलाइवाज इस रेस से बाहर हो गए हैं। पंचकुला लेग के बाद दबंग दिल्ली पहले, तो तमिल थलाइवाज आखिरी स्थान पर हैं।

पंचकुला लेग के बाद अंक तालिका कुछ इस प्रकार है:

1- दबंग दिल्ली- (20 मैच- 15 जीत- 82 पॉइंट)

2- बंगाल वॉरियर्स- (20 मैच- 13 जीत- 78 पॉइंट)

3- हरियाणा स्टीलर्स- (21 मैच- 13 जीत- 70 पॉइंट)

4- यू मुंबा - (20 मैच - 11 जीत- 64 पॉइंट)

5- बेंगलुरु बुल्स- (21 मैच- 11 जीत- 64 पॉइंट)

6- यूपी योद्धा - (18 मैच- 10 जीत- 58 पॉइंट)

7- जयपुर पिंक पैंथर्स- (21 मैच- 9 जीत- 57 पॉइंट)

8- पुनेरी पलटन- (21 मैच- 7 जीत- 47 पॉइंट)

9- गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स - (20 मैच- 6 जीत- 45 पॉइंट)

10- पटना पाइरेट्स- (20 मैच- 6 जीत- 41 पॉइंट)

11- तेलुगु टाइटंस - (20 मैच- 5 जीत- 40 पॉइंट)

12- तमिल थलाइवाज - (20 मैच- 3 जीत- 31 पॉइंट)

पंचकुला लेग के बाद सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स

1- पवन सेहरावत (बेंगलुरु बुल्स)- 20 मैच- 295 रेड पॉइंट

2- नवीन सेहरा (दबंग दिल्ली)- 20 मैच- 256 रेड पॉइंट

3- परदीप नरवाल (पटना पाइरेट्स)- 20 मैच- 251 रेड पॉइंट

4- मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स)- 20 मैच- 205 रेड पॉइंट

5- सिद्धार्थ देसाई (तेलुगु टाइटंस)- 20 मैच- 189 रेड पॉइंट

पंचकुला लेग के बाद जरूर टॉप 5 रेडर्स में कोई नया नाम शामिल नहीं हुआ है। हालांकि पवन सेहरावत (295) दूसरे से पहले स्थान पर आ गए हैं, तो नवीन कुमार (256) भी तीसरे से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं परदीप नरवाल (251) पहले स्थान से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। मनिंदर सिंह (205) और सिद्धार्थ देसाई (189) चौथे और पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

पंचकुला लेग के बाद सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स

1- संदीप ढुल (जयपुर पिंक पैंथर्स)- 21 मैच - 71 टैकल पॉइंट्स

2- फजल अत्राचली (यू मुंबा)- 20 मैच- 64 टैकल पॉइंट्स

3- विशाल भारद्वाज (तेलुगु टाइटंस)- 18 मैच- 61 टैकल पॉइंट्स

3- सुमित (यूपी योद्धा)- 18 मैच- 61 टैकल पॉइंट्स

5- बलदेव सिंह (बंगाल वॉरियर्स)- 20 मैच- 59 टैकल पॉइंट्स

पंचकुला लेग के बाद रेडर्स की तरह ही टॉप 5 डिफेंडर्स में कोई नया नाम शामिल नहीं हुआ है। संदीप ढुल (71) अभी भी पहले स्थान पर बने हुए हैं, तो बलदेव सिंह (59) आखिरी स्थान पर बरकरार हैं। हालांकि फजल अत्राचली (64) दूसरे स्थान पर आ गए हैं, तो विशाल भारद्वाज और सुमित 61 अंकों के साथ सयुंक्त रूप से तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

पंचकुला लेग में बने सभी प्रमुख आंकड़ों पर एक नजर

-पवन कुमार सेहरावत ने प्रो कबड्डी के एक मैच में सबसे ज्यादा पॉइंट (39) लेने का रिकॉर्ड बनाया।

-पुनेरी पलटन और तेलुगु टाइटंस के बीच हुए मुकाबले में 103 पॉइंट स्कोर हुए, जोकि पीकेएल इतिहास में सबसे ज्यादा पॉइंट का रिकॉर्ड है।

-नवीन कुमार पीकेएल इतिहास में सबसे तेज 400 रेड पॉइंट्स पूरे करने वाले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने मिं का रिकॉर्ड तोड़ा।

-विकास कंडोला और सिद्धार्थ देसाई ने पीकेएल इतिहास में अपने 400 रेड पॉइंट्स पूरे किए।

Quick Links