Pro Kabaddi 2023 के लिए Dabang Delhi KC में हुआ बहुत बड़ा बदलाव, दिग्गज की टीम में एक बार फिर हुई वापसी 

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 के लिए Dabang Delhi KC में क्या-क्या बदलाव हुए?

Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) के 10वें सीजन (PKL 10) के शुरू होने में कुछ ही दिन श्रेष रह गए हैं और इससे पहले दबंग दिल्ली केसी (Dabang Delhi KC) में बहुत बड़ा बदलाव हुआ है। जोगिंदर नरवाल (Joginder Narwal) की एक बार फिर टीम में वापसी हुई है और उन्हें सहायक कोच बनाया गया है।

Ad

दबंग दिल्ली केसी ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी और लिखा,

"जोगिंदर वापस आ गए हैं। पूरे विश्व को बता दीजिए कि उनकी वापसी हो गई है।"

आप DDKC के इस पोस्ट को यहां देख सकते हैं:

Ad

आपको बता दें कि दबंग दिल्ली केसी ने ऑक्शन से पहले Pro Kabaddi 2023 के लिए रामबीर सिंह खोखर को हेड कोच और अजय ठाकुर को सहायक कोच बनाया था। हालांकि, कुछ दिनों पहले अजय ठाकुर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि आखिर दिल्ली की टीम में अजय की जगह कौन लेगा।

अब दिल्ली ने जोगिंदर नरवाल को यह मौका देकर फैंस को खुश होने का मौका दिया है। जोगिंदर नरवाल का दबंग दिल्ली केसी से रिश्ता काफी ज्यादा खास रहा है। उनकी कप्तानी में टीम ने सीजन 6 में पहली बार प्ले-ऑफ में जगह बनाई, सीजन 7 में पहली बार फाइनल खेला और सीजन 8 में उनकी कप्तानी में ही टीम ने PKL का खिताब जीता था।

इस बीच पिछले सीजन दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया था और वो हरियाणा स्टीलर्स के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे। जोगिंदर नरवाल इंजरी के कारण ज्यादा मैच नहीं खेल पाए थे और इस सीजन के ऑक्शन से पहले उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया था। फैंस को उनकी कमी काफी खल रही थी, लेकिन अब दिल्ली ने उन्हें सहायक कोच बनाते हुए एक बार फिर इस लीग का हिस्सा बना लिया है।

Pro Kabaddi 2023 में Dabang Delhi KC की कप्तानी कौन करेगा?

दबंग दिल्ली केसी ने Pro Kabaddi 2023 के लिए अपने कप्तान और उपकप्तान का ऐलान भी कर दिया है। एक बार फिर नवीन कुमार ही टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे और विशाल भारद्वाज को उपकप्तान बनाया गया है। नवीन कुमार की कप्तानी में दिल्ली ने पिछले सीजन में प्ले-ऑफ तक का सफर तय किया था, लेकिन खिताब जीतने से चूक गए थे।

अब आगामी सीजन में दिल्ली के फैंस और टीम मैनेजमेंट उम्मीद करेगी की नवीन कुमार और जोगिंदर की जोड़ी एक बार फिर DDKC को चैंपियन बनाने में मदद करेगी। दिल्ली की टीम PKL 10 में अपना पहला मैच 3 दिसंबर को तमिल थलाइवाज के खिलाफ खेलने वाली है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications