Pro Kabaddi 2023: PKL इतिहास में एक करोड़ या उससे ऊपर की कीमत में खरीदे गए खिलाड़ियों की लिस्ट 

PKL 2023 kkfsWWFWGEHRTERGWEFQW
Pro Kabaddi 2023 में खिलाड़ियों पर लगी करोड़ों की बोली

Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) की नीलामी में इस साल इतिहास रचा गया। PKL इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक नहीं बल्कि तीन खिलाड़ियों के ऊपर दो करोड़ से ऊपर की बोली लगी। इस बीच पवन सेहरावत (Pawan Sehrawat) लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं और उनके अलावा मोहम्मदरेज़ा शादलू एवं मनिंदर सिंह भी दो करोड़ से ऊपर की कीमत में खरीदे गए।

PKL इतिहास में अभी तक 19 खिलाड़ियों को ही ऑक्शन में एक करोड़ या उससे ऊपर की कीमत मिली है। इसमें ज्यादातर खिलाड़ी भारतीय ही हैं और पवन सेहरावत का नाम सबसे ऊपर आता है। इस आर्टिकल में हम उन सभी खिलाड़ियों के ऊपर नजर डालने वाले हैं।

Pro Kabaddi League इतिहास में कौन से खिलाड़ियों को एक करोड़ या उससे ऊपर की कीमत में खरीदा गया?

1- पवन कुमार सेहरावत: Pro Kabaddi 2023 में पवन सेहरावत को तेलुगु टाइटंस ने 2.605 करोड़ रुपये में खरीदा।

2- मोहम्मदरेज़ा शादलू: पुनेरी पलटन ने Pro Kabaddi 2023 में मोहम्मदरेज़ा शादलू को 2.35 करोड़ रुपये में खरीदा था। वो इस लीग इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

3- पवन कुमार सेहरावत: PKL के 9वें सीजन में तमिल थलाइवाज ने दो करोड़ 26 लाख रुपये में खरीदा।

4- मनिंदर सिंह: Pro Kabaddi 2023 में बंगाल वॉरियर्स ने FBM कार्ड के जरिए मनिंदर सिंह को 2.12 करोड़ रुपये में खरीदा।

5- विकास कंडोला: PKL के 9वें सीजन में बेंगलुरु बुल्स ने एक करोड़ 70 लाख रुपये में खरीदा।

6- परदीप नरवाल: PKL के 8वें सीजन में यूपी योद्धा ने एक करोड़ 65 लाख रुपये में खरीदा।

7- फज़ल अत्राचली: Pro Kabaddi 2023 में गुजरात जायंट्स ने फज़ल अत्राचली को 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा।

8- मोनू गोयत: PKL के छठे सीजन में हरियाणा स्टीलर्स ने एक करोड़ 51 लाख रुपये में खरीदा।

9- सिद्धार्थ देसाई: PKL के सातवें सीजन में तेलुगु टाइटंस ने एक करोड़ 45 लाख रुपये में खरीदा।

10- फज़ल अत्राचली: PKL के 9वें सीजन में पुनेरी पलटन ने एक करोड़ 38 लाख रुपये में खरीदा।

11- सिद्धार्थ देसाई: PKL के आठवें सीजन में तेलुगु टाइटंस ने एक करोड़ 30 लाख रुपये में खरीदा।

12- राहुल चौधरी: PKL के छठे सीजन में तेलुगु टाइटंस ने एक करोड़ 29 लाख रुपये में खरीदा।

13- गुमान सिंह: PKL के 9वें सीजन में यू मुंबा ने एक करोड़ 21 लाख रुपये में खरीदा।

14- नितिन तोमर: PKL के सातवें सीजन में एक करोड़ 20 लाख रुपये में पुनेरी पलटन ने खरीदा।

15- दीपक निवास हूडा: PKL के छठे सीजन में एक करोड़ 15 लाख रुपये में जयपुर पिंक पैंथर्स ने खरीदा।

16- नितिन तोमर: PKL के छठे सीजन में पुनेरी पलटन ने एक करोड़ 15 लाख रुपये में खरीदा।

17- रिशांक देवाडिगा: PKL के छठे सीजन में यूपी योद्धा ने एक करोड़ 11 लाख रुपये में खरीदा।

18- फज़ल अत्राचली - PKL के छठे सीजन में यू मुंबा ने एक करोड़ रुपये में खरीदा ।

19- सिद्धार्थ देसाई: Pro Kabaddi 2023 में सिद्धार्थ देसाई को हरियाणा स्टीलर्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा।

Pro Kabaddi 2023 में कौन-कौन से खिलाड़ियों पर एक करोड़ की बोली लगी?

आपको बता दें कि इस साल PKL ऑक्शन में 5 प्लेयर्स एक करोड़ या इससे ऊपर की कीमत में खरीदे गए। इसमें पवन कुमार सेहरावत, मोहम्मदरेज़ा शादलू, मनिंदर सिंह, फज़ल अत्राचली और सिद्धार्थ देसाई के नाम शामिल हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now