Pro Kabaddi 2023: PKL 10 ऑक्शन में एक करोड़ या उससे ऊपर की कीमत में खरीदे गए सभी खिलाड़ियों की लिस्ट 

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 में कौन-कौन से खिलाड़ी बने करोड़पति?

Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) के 10वें सीजन के लिए ऑक्शन का आयोजन 9 और 10 अक्टूबर को किया गया था और इसका सफल समापन हो चुका है। 500 से ज्यादा खिलाड़ी दो दिन तक चले ऑक्शन का हिस्से बने और इसमें कुछ खिलाड़ियों के लिए तो जबरदस्त बोली, तो कई प्लेयर्स को कोई खरीददार नहीं मिला।

ऑक्शन की शुरुआत ईरानी डिफेंडर मोहम्मदरेज़ा शादलू के साथ हुई, जिनके लिए पुनेरी पलटन ने 2 करोड़ 35 लाख खर्च किए और उन्हें Pro Kabaddi 2023 का सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी बनाया। इसके अलावा ऑक्शन का अंत टी आदर्श के साथ हुआ, जिनके लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई और वो अनसोल्ड गए।

आपको बता दें कि 9 और 10 अक्टूबर को हुए Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन में 100 से ज्यादा खिलाड़ियों को टीमों ने खरीदा है। इसमें से कुछ खिलाड़ी करोड़पति बने हैं, तो कुछ प्लेयर्स को सिर्फ उनकी बेस प्राइस में ही खरीदा गया। राहुल चौधरी, विशाल भारद्वाज जैसे बड़े प्लेयर्स बेस प्राइस में खरीदे गए और इस बीच 5 प्लेयर्स के लिए 1 करोड़ या इससे ऊपर की बोली लगी। इस आर्टिकल में हम उन्हीं प्लेयर्स के बारे में बात करने वाले हैं।

Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन में एक करोड़ या इससे ऊपर की कीमत में खरीदे गए प्लेयर्स इस प्रकार हैं:

1) पवन कुमार सेहरावत - तेलुगु टाइटंस ने 'हाई-फ्लाइर' पवन सेहरावत को 2 करोड़ 60 लाख और 50 हज़ार रुपये में खरीदा और इस लीग इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया। पवन पिछले सीजन ही इस लीग के सहसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

2) मोहम्मदरेज़ा शादलू - पुनेरी पलटन ने ईरानी डिफेंडर मोहम्मदरेज़ा शादलू को 2.35 करोड़ में खरीदा। इसी के साथ शादलू PKL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी और PKL के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

3) मनिंदर सिंह - बंगाल वॉरियर्स ने PKL 2023 के लिए FBM कार्ड के जरिए मनिंदर सिंह को अपनी टीम में शामिल किया। उन्होंने अपने कप्तान के लिए दो करोड़ 12 लाख रुपये खर्च किए।

4) फज़ल अत्राचली - Pro Kabaddi 2023 में फज़ल अत्राचली को गुजरात जायंट्स ने एक करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा। फज़ल इस लीग इतिहास के दूसरे सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। फज़ल की एक बार फिर गुजरात में वापसी हुई है।

5) सिद्धार्थ देसाई - हरियाणा स्टीलर्स ने PKL 10 ऑक्शन में सिद्धार्थ देसाई को एक करोड़ में खरीदते हुए अपनी टीम में शामिल किया। देसाई पहली बार स्टीलर्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

Quick Links

App download animated image Get the free App now