Pro Kabaddi 2023 से पहले फैंस को लगा बड़ा झटका, PKL 10 Auction को लेकर लिया गया चौंकाने वाला फैसला 

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन को किया गया पोस्टपोन (Photo: PKL)

Pro Kabaddi 2023 के ऑक्शन का इंतजार फैंस को बेसब्री से था और इस बीच मशाल स्पोर्ट्स द्वारा लिए गए चौंकाने वाले फैसले ने फैंस को बड़ा झटका दिया है। मशाल स्पोर्ट्स ने ऐलान किया है कि PKL 10 ऑक्शन को आगे के लिए स्थगित किया जाता है। इस फैसले को अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) द्वारा रिक्वेस्ट करने के बाद लिया गया है।

आपको बता दें कि पहले ऑक्शन का आयोजन 8 और 9 सितंबर को होने वाले थे, लेकिन अब आधिकारिक तौर पर इसे पोस्टपोन किया जा चुका है। हालांकि देखना होगा कि अब कब Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन का आयोजन किया जाता है।

मशाल स्पोर्ट्सपर्सन ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा,

"हमें AKFI द्वारा Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन को पोस्टपोन करने की रिक्वेस्ट की गई है। इसके पीछे की वजह Asian Games के लिए भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीम की तैयारी को बताया गया है। मशाल स्पोर्ट्स और AKFI का मानना है कि यह भारतीय कबड्डी के लिए यह ही सबसे ज्यादा जरूरी है।"

आपको बता दें कि अक्टूबर में भारतीय कबड्डी टीम Asian Games 2023 में हिस्सा लेने वाली है, जहां टीम की कोशिश गोल्ड मेडल जीतने पर होगी। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है। एक तरफ पुरुष टीम में पवन सेहरावत, नितेश कुमार, सुरजीत सिंह, परवेश, नितिन रावल, अर्जुन देशवाल, आकाश शिंदे, असलम इनामदार, नवीन कुमार, विशाल भारद्वाज और सुनील को मौका दिया गया है।

दूसरी तरफ भारतीय महिला कबड्डी टीम में सोनाली शिंगाटे, ऋतु नेगी, स्नेहल शिंदे, पुष्पा राणे, पूजा नरवाल, अक्शिमा, प्रियांका पिलानिया, सुष्मा शर्मा, निधि शर्मा, साक्षी पुनिया, ज्योति और पूजा हथवाला को मौका दिया गया है।

Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन से पहले कई प्रमुख खिलाड़ियों को किया जा चुका है रिलीज

सभी 12 टीमों ने Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन से पहले अपनी टीम के रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट को जारी कर दिया है। एक तरफ परदीप नरवाल, अर्जुन देशवाल, नितेश कुमार, नवीन कुमार, सुरिंदर सिंह, परवेश, भरत हूडा, असलम इनामदार, मोहित गोयत, आकाश शिंदे, सचिन तंवर जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है।

दूसरी तरफ पवन कुमार सेहरावत, विशाल भारद्वाज, विकास कंडोला, मनिंदर सिंह, फज़ल अत्राचली, मोहम्मदरेज़ा शादलू, विजय मलिक, दीपक निवास हूडा जैसे बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया जा चुूका है। ऑक्शन में 500 से ज्यादा प्लेयर्स हिस्सा लेने वाले हैं और देखना होगा कि कौन सा खिलाड़ी सबसे महंगा रहता है। यह तो नहीं पता कि PKL 2023 ऑक्शन का आयोजन कब होता है, लेकिन 10वें सीजन की शुरुआत 2 दिसंबर से होने वाली है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications