Pro Kabaddi 2023: PKL इतिहास के सबसे महंगे रेडर्स की लिस्ट

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi में कौन से रेडर्स रहे हैं सबसे महंगे?

Pro Kabaddi 2023: फैंस को प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार था और कई मायनों में इस साल के ऑक्शन काफी ज्यादा ऐतिहासिक रहा। पहली बार तीन खिलाड़ियों को दो करोड़ से ऊपर की कीमत में खरीदा गया है, यहां तक सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी इस साल टूट गया।

Ad

Pro Kabaddi 2023 के सबसे महंगे रेडर पवन कुमार सेहरावत हैं। उन्होंने इस सीजन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इस बीच PKL इतिहास के सबसे महंगे रेडर्स में टॉप 2 में पवन का नाम ही आता है। अभी तक PKL में कई रेडर्स पर करोड़ों की बोली लगी है और इस आर्टिकल के जरिए हम उन्हीं खिलाड़ियों के बारे में आपको बताने वाले हैं।

Ad

Pro Kabaddi इतिहास के सबसे महंगे रेडर्स कौन से हैं?

1- पवन कुमार सेहरावत- Pro Kabaddi 2023 में तेलुगु टाइटंस ने पवन सेहरावत को 2.605 करोड़ रुपये में खरीदा था।

2- पवन कुमार सेहरावत - तमिल थलाइवाज ने PKL के 9वें सीजन में पवन सेहरावत को 2 करोड़ 26 लाख रुपये में खरीदा था।

3- मनिंदर सिंह - बंगाल वॉरियर्स ने Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन में मनिंदर सिंह को FBM कार्ड का इस्तेमाल करते हुए 2.12 करोड़ रुपये में खरीदा।

4- विकास कंडोला - बेंगलुरु बुल्स ने PKL 9 में विकास कंडोला को एक करोड़ 70 लाख रुपये में खरीदा था।

5- परदीप नरवाल - PKL 8 में यूपी योद्धाज ने परदीप नरवाल को एक करोड़ 65 लाख रुपये में खरीदा था।

6- मोनू गोयत - PKL 6 में हरियाणा स्टीलर्स ने मोनू गोयत को एक करोड़ 51 लाख रुपये में खरीदा था।

7- सिद्धार्थ देसाई - एक करोड़ 45 लाख रुपये में PKL 7 में सिद्धार्थ देसाई को तेलुगु टाइटंस ने खरीदा था।

8- सिद्धार्थ देसाई - तेलुगु टाइटंस ने PKL 8 में एक करोड़ 30 लाख रुपये में सिद्धार्थ देसाई को खरीदा था।

9- राहुल चौधरी - PKL 6 में तेलुगु टाइटंस ने राहुल चौधरी को एक करोड़ 29 लाख रुपये में खरीदा था।

10- गुमान सिंह - PKL 9 में गुमान सिंह को यू मुंबा ने एक करोड़ 21 लाख रुपये में खरीदा था।

11- नितिन तोमर - पुनेरी पलटन ने PKL के सातवें सीजन में नितिन तोमर को एक करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था।

11 - नितिन तोमर - PKL के छठे सीजन में पुनेरी पलटन ने नितिन तोमर को एक करोड़ 15 लाख रुपये में खरीदा था।

13- रिशांक देवाडिगा - PKL 6 में यूपी योद्धा ने एक करोड़ 11 लाख रुपये में खरीदा।

14- सिद्धार्थ देसाई - Pro Kabaddi 2023 में हरियाणा स्टीलर्स ने सिद्धार्थ देसाई को एक करोड़ रुपये में खरीदा।

Ad

Pro Kabaddi 2023 में कौन-कौन से रेडर्स बने करोड़पति?

आपको बता दें कि PKL 10 ऑक्शन में कुल मिलाकर 3 रेडर्स करोड़पति बने हैं। तेलुगु टाइटंस ने पवन सेहरावत, बंगाल वॉरियर्स ने मनिंदर सिंह और हरियाणा स्टीलर्स ने सिद्धार्थ देसाई को एक करोड़ या इससे ऊपर की कीमत में खरीदते हुए सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications