Pro Kabaddi 2023: PKL इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनने के बाद Pawan Sehrawat की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 में पवन सेहरावत को 2.605 करोड़ रुपये में खरीदा गया (Photo: PKL)

Pro Kabaddi 2023: पवन कुमार सेहरावत (Pawan Kumar Sehrawat) ने 9-10 अक्टूबर को हुए प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) ऑक्शन में इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया। वो इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें तेलुगु टाइटंस (Telugu Titans) ने 2.605 करोड़ रुपये में खरीदा है। अब इतिहास रचने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है।

'हाई-फ्लाइर' पवन सेहरावत ने तेलुगु टाइटंस द्वारा खरीदे जाने के बाद कहा,

"मेरे ऊपर अब टीम के लिए बड़ी जिम्मेदारी होने वाली है। कोई भी टीम अगर किसी खिलाड़ी के लिए इतनी बड़ी बोली लगाती है, तो वो उस प्लेयर से टीम को चैंपियन बनाने की उम्मीद करते हैं। मैं तेलुगु टाइटंस के लिए अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह उठाऊंगा।"

तेलुगु टाइटंस ने पवन के ऊपर पूरा भरोसा जताया है और वो हाई-फ्लाइर से काफी उम्मीद कर रहे होंगे। वैसे भी पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन काफी लचर रहा है। इसी वजह से पवन के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होने वाली है और उनकी कोशिश Pro Kabaddi 2023 में तेलुगु टाइटंस के टाइटल के सूखे को खत्म करने पर होगी।

आपको बता दें कि यह पहला मौका होगा जब पवन सेहरावत PKL में तेलुगु टाइटंस के लिए खेलने वाले हैं। इससे पहले वो बेंगलुरु बुल्स, गुजरात जायंट्स और तमिल थलाइवाज के लिए खेल चुके हैं। इस बीच पिछले साल हुए ऑक्शन में पवन सेहरावत को तमिल थलाइवाज ने 2.26 करोड़ में खरीदते हुए लीग का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया था।

Pro Kabaddi 2023 में वो एक कदम आगे निकले और उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। पवन PKL ऑक्शन में दो करोड़ से ऊपर की कीमत में दो बार खरीदे जाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उनके अलावा मोहम्मदरेज़ा शादलू और मनिंदर सिंह भी इस साल पहली बार दो करोड़ से ऊपर की कीमत में खरीदे गए हैं।

Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन में ईरान के Fazel Atrachali ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

PKL ऑक्शन में फज़ल अत्राचली की एक बार फिर धूम देखने को मिली है। पिछले सीजन जहां उन्हें ऑक्शन में एक करोड़ 37 लाख रुपये में खरीदते हुए पुनेरी पलटन ने PKL इतिहास का सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी बनाया था और Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन में उनका अपना ही रिकॉर्ड टूट गया है।

फज़ल को इस बार गुजरात जायंट्स ने 1.60 करोड़ में खरीदा है। वो जरूर अब सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी नहीं रहे हैं, लेकिन वो दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी जरूर बन गए हैं। गुजरात जायंट्स द्वारा खरीदे जाने के बाद फज़ल ने कहा,

"मैं गुजरात जायंट्स का हिस्सा बनकर खुश हूं। वो बहुत अच्छी टीम हैं और मैं सीजन 5 में उनके लिए खेल चुका हूं। उन्हें पता है कि खिलाड़ियों का ख्याल किस तरह रखना है। मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं।"

Quick Links

App download animated image Get the free App now