Pro Kabaddi 2023: UP Yoddhas की ऑल-टाइम PKL प्लेइंग 7 पर नज़र, Pardeep Narwal के अलावा कौन से खिलाड़ी शामिल?

Pro Kabaddi 2023
UP Yoddhas की ऑल-टाइम 7 में कौन-कौन से खिलाड़ी होने चाहिए? (Photo: PKL)

Pro Kabaddi 2023: यूपी योद्धाज (UP Yoddhas) की टीम पहली बार प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) का हिस्सा सीजन 5 में बनी थे। इसके बाद से टीम लगातार 5 सीजन प्ले-ऑफ में तो पहुंची है, लेकिन वो एक बार भी खिताबी जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हुए और ना ही अभी तक एक बार भी फाइनल में पहुंचे हैं।

यूपी योद्धाज की सबसे बड़ी ताकत है कि वो अपनी टीम में ज्यादा फेरबदल नहीं करते हैं और अपने खिलाड़ियों पर पूरा विश्वास दिखाते हैं। यह ही वजह है कि उनकी स्टार्टिंग प्लेइंग 7 लगभग हर सीजन में एक जैसी ही रहती है। नितेश कुमार, सुमित सांगवान, आशु सिंह, सुरेंदर गिल यह ऐसे खिलाड़ी हैं जोकि काफी समय से यूपी टीम का हिस्सा रहे हैं।

इस बीच परदीप नरवाल भी अब टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं और उन्हें टीम की कप्तानी करने का भी मौका मिला। Pro Kabaddi 2023 में यह खिलाड़ी यूपी के लिए ही खेलने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम PKL इतिहास में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली यूपी योद्धाज की ऑल-टाइम प्लेइंग 7 के बारे में बात करने वाले हैं।

नितेश कुमार (कप्तान और राइट कॉर्नर) - 113 मैचों में 316 पॉइंट्स, 20 हाई 5 और 23 सुपर टैकल


सुरेंदर गिल (राइट रेडर) - 55 मैचों में 423 पॉइंट्स, 16 सुपर 10, 15 सुपर रेड और 4 सुपर टैकल


परदीप नरवाल (लेफ्ट रेडर) - 46 मैचों में 408 पॉइंट्स, 20 सुपर 10 और 21 सुपर रेड


गुरदीप (लेफ्ट कवर) - 44 मैचों में 57 पॉइंट्स, 2 हाई 5 और 5 सुपर टैकल


आशु सिंह (राइट कवर) - 69 मैचों में 144 पॉइंट्स, 4 हाई 5 और 15 सुपर टैकल


श्रीकांत जाधव (लेफ्ट रेडर) - 70 मैचों में 398 पॉइंट्स, 10 सुपर 10, 8 सुपर रेड और 4 सुपर टैकल


सुमित सांगवान (लेफ्ट कॉर्नर) - 67 मैचों में 199 पॉइंट्स, 14 हाई 5 और 10 सुपर टैकल

Pro Kabaddi 2023 में कौन करेगा UP Yoddhas की कप्तानी?

यूपी योद्धाज ने Pro Kabaddi 2023 के लिए अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर परदीप नरवाल को टीम का कप्तान बनाया गया है। PKL 9 में भी उन्हें बीच सीजन में टीम की कप्तानी दी गई थी और उन्होंने काफी जबरदस्त प्रदर्शन भी किया था। यूपी योद्धाज ने प्ले-ऑफ तक का सफर तय किया था।

आगामी सीजन के लिए यूपी योद्धाज ने ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं और एक बार फिर वो खिताब जीतने के प्रबल दावेदार दिखाई दे रहे हैं। परदीप नरवाल, नितेश कुमार, सुरेंदर गिल, विजय, सुुमित जैसे खिलाड़ियों के ऊपर सभी की नज़र रहेगी। यूपी की टीम Pro Kabaddi 2023 में अपने अभियान की शुरुआत 2 दिसंबर को यू मुंबा के खिलाफ करने वाली है।

Quick Links