Pro Kabaddi 2023 में पहला टच पॉइंट, बोनस, टैकल पॉइंट, सुपर टैकल, सुपर रेड, सुपर 10 और हाई 5 किस खिलाड़ी ने लगाया?

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 के ऐतिहासिक सीजन की शुरुआत हुई (Photo: PKL)

Pro Kabaddi 2023: अहमदाबाद में प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) के 10वें सीजन की धमाकेदार शुरुआत हुई। पहले दिन दो जबरदस्त मुकाबले खेले गए, जिसमें घरेलू टीम गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) और यू मुंबा (U Mumba) ने अपने-अपने मैचों को जीता।

आपको बता दें कि PKL 2023 के पहले दिन कुल मिलाकर दो खिलाड़ियों ने सुपर 10 लगाए और एक खिलाड़ी ने हाई 5 लगाया। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको Pro Kabaddi League के 10वें सीजन में पहला टच, टैकल पॉइंट, बोनस, सुपर रेड, सुपर टैकल, सुपर 10 और हाई 5 लगाने वाले खिलाड़ी के बारे में बताने वाले हैं।

Pro Kabaddi 2023 में पहला टच पॉइंट किस खिलाड़ी ने हासिल किया?

तेलुगु टाइटंस के कप्तान पवन कुमार सेहरावत ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ रेड करते हुए सौरव गुलिया को आउट करके पहला टच पॉइंट हासिल किया।

Pro Kabaddi 2023 में पहला बोनस किस खिलाड़ी ने लिया?

इस सीजन की पहली रेड तेलुगु टाइटंस की तरफ से पवन सेहरावत ने की और उन्होंने इसमें बोनस हासिल करते हुए 10वें सीजन का पहला अंक हासिल किया।

PKL 2023 में पहला टैकल पॉइंट किस डिफेंडर ने हासिल किया?

गुजरात जायंट्स के कप्तान फज़ल अत्राचली ने PKL 2023 में सबसे पहला टैकल पॉइंट हासिल किया। उन्होंने तेलुगु टाइटंस के कप्तान पवन कुमार सेहरावत को आउट करते हुए डिफेंस में अपना खाता खोला।

Pro Kabaddi 2023 में पहली सुपर रेड किस रेडर ने की?

PKL 2023 के पहले ही मुकाबले के दूसरे हाफ की पहली रेड गुजरात जायंट्स के सोनू जागलान ने की और उन्होंने जबरदस्त सुपर रेड लगाते हुए 5 खिलाड़ियों को आउट किया। सोनू ने टाइटंस के ओमकार, शंकर, अजीत पवार, संदीप ढुल और रजनीश को आउट किया।

PKL 2023 में पहला सुपर 10 किस रेडर ने लगाया?

गुजरात जायंट्स के सोनू ने Pro Kabaddi 2023 में पहला सुपर 10 लगाया। उन्होंने 14 रेड में 11 टच पॉइंट्स हासिल किए। इस बीच वो एक बार भी आउट नहीं हुए।

Pro Kabaddi League के 10वें सीजन में पहला सुपर टैकल किस डिफेंडर ने किया?

इस सीजन का पहला सुपर टैकल गुजरात जायंट्स के मोहम्मद इस्माइल नबीबक्श ने किया। उन्होंने तेलुगु टाइटंस के कप्तान पवन कुमार सेहरावत को टैकल किया था।

PKL 2023 में पहला हाई 5 किस डिफेंडर ने लगाया?

इस सीजन का पहला हाई 5 दूसरे मैच में देखने को मिला। यू मुंबा के उपकप्तान रिंकू ने यूपी योद्धाज के खिलाफ 6 टैकल पॉइंट्स हासिल किए। रिंकू ने विजय मलिक, अनिल कुमार, सुरेंदर गिल और परदीप नरवाल को टैकल किया था।

Quick Links

App download animated image Get the free App now