PKL 2024 Updated Points Table : प्रो कबड्डी लीग में पुणे लेग का आगाज हो गया है। हालांकि होम टीम पुनेरी पलटन को घरेलू फैंस के सामने पहले ही दिन बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। उन्हें यू मुम्बा ने बुरी तरह हरा दिया। वहीं गुजरात जायंट्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच मुकाबला रोमांचक तरीके से टाई रहा।इन मैचों के बाद अंक तालिका में बदलाव हुआ है। यू मुम्बा की टीम इस जबरदस्त जीत के बाद अब अंक तालिका में तीसरे पायदान पर आ गई है। जबकि पुनेरी पलटन छठे पायदान पर है। गुजरात जायंट्स को जरुर एक स्थान का फायदा हुआ है और वो 10वें नंबर पर आ गए हैं। आईए जानते हैं 90वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में किस टीम की क्या स्थिति है।Pro Kabaddi League 2024 पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:1) हरियाणा स्टीलर्स - 15 मैचों के बाद 61 अंक2) पटना पाइरेट्स - 15 मैचों के बाद 52 अंक3) यू मुम्बा - 15 मैचों के बाद 51 अंक4) दबंग दिल्ली केसी - 15 मैचों के बाद 48 अंक5) तेलुगु टाइटंस - 15 मैचों के बाद 48 अंक6) पुनेरी पलटन - 16 मैचों के बाद 47 अंक7) जयपुर पिंक पैंथर्स - 15 मैचों के बाद 46 अंक8) यूपी योद्धाज - 14 मैचों के बाद 43 अंक9) तमिल थलाइवाज - 14 मैचों के बाद 33 अंक10) गुजरात जायंट्स - 15 मैचों के बाद 29 अंक11) बंगाल वॉरियर्स - 14 मैचों के बाद 26 अंक12) बेंगलुरु बुल्स - 16 मैचों के बाद 19 अंकPro Kabaddi League 2024 के टॉप 5 रेडर्स कौन हैं?1) देवांक (पटना पाइरेट्स) - 194 रेड पॉइंट्स2) आशु मलिक (दबंग दिल्ली केसी) - 164 रेड पॉइंट्स3) अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 162 रेड पॉइंट्स4) अजीत चौहान (यू मुम्बा) - 126 रेड पॉइंट्स5) अयान (पटना पाइरेट्स) - 121 रेड पॉइंट्सPro Kabaddi League 2024 के टॉप 5 डिफेंडर्स कौन हैं?1) नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) - 59 टैकल पॉइंट्स2) मोहम्मदरेज़ा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) - 51 टैकल पॉइंट्स3) नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) - 51 टैकल पॉइंट्स4) गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) - 47 टैकल पॉइंट्स4) सुमित सांगवान (यूपी योद्धाज) - 47 टैकल पॉइंट्स4) राहुल सेतपाल (हरियाणा स्टीलर्स) - 47 टैकल पॉइंट्स4).अंकित जगलान (पटना पाइरेट्स) - 47 टैकल पॉइंट्स