Pro Kabaddi League: परदीप नरवाल की बेंगलुरु बुल्स की शर्मनाक शिकस्त के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स 

Pro Kabaddi League 2024 पॉइंट्स टेबल
Pro Kabaddi League 2024 पॉइंट्स टेबल

PKL 11 Updated Points Table: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 11वें सीजन में मंगलवार 19 नवंबर को कुल मिलाकर दो मैच खेले गए। पुनेरी पलटन और यूपी योद्धा के बीच खेला गया पहला मुकाबला 29-29 से बराबर रहा। जबकि बेंगलुरू बुल्स को पटना पाइरेट्स के खिलाफ बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।

Ad

इन मैचों के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है। पुनेरी पलटन की टीम अब चौथे पायदान पर खिसक गई है और बेंगलुरू बुल्स के खिलाफ जीत के बाद पटना पाइरेट्स की टीम तीसरे नंबर पर आ गई है। जबकि बेंगलुरू बुल्स 11वें और यूपी योद्धा की टीम 9वें पायदान पर बनी रहेगी। आइए जानते हैं इन मैचों के बाद अंक तालिका में किस टीम की क्या स्थिति है।

Ad

Pro Kabaddi League 2024 का पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1) हरियाणा स्टीलर्स - 11 मैचों के बाद 41 पॉइंट्स

2) यू मुम्बा - 11 मैचों के बाद 39 पॉइंट्स

3) पटना पाइरेट्स - 11 मैचों के बाद 38 पॉइंट्स

4) पुनेरी पलटन - 11 मैचों के बाद 37 पॉइंट्स

5) जयपुर पिंक पैंथर्स - 10 मैचों के बाद 35 पॉइंट्स

6) दबंग दिल्ली केसी - 11 मैचों के बाद 32 पॉइंट्स

7) तेलुगु टाइटंस - 10 मैचों के बाद 32 पॉइंट्स

8) तमिल थलाइवाज - 11 मैचों के बाद 28 पॉइंट्स

9) यूपी योद्धाज - 10 मैचों के बाद 28 पॉइंट्स

10) बंगाल वॉरियर्स - 10 मैचों के बाद 23 पॉइंट्स

11) बेंगलुरु बुल्स - 12 मैचों के बाद 14 पॉइंट्स

12) गुजरात जायंट्स - 10 मैचों के बाद 12 पॉइंट्स

Pro Kabaddi League 2024 के टॉप 5 रेडर्स

1) देवांक (पटना पाइरेट्स) - 131 रेड पॉइंट्स

2) आशु मलिक (दबंग दिल्ली केसी) - 128 रेड पॉइंट्स

3) अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 108 रेड पॉइंट्स

4) अजीत (यू मुम्बा) - 101 रेड पॉइंट्स

5) पवन कुमार सेहरावत (तेलुगु टाइटंस) - 92 रेड पॉइंट्स

Pro Kabaddi League 2024 के टॉप 5 डिफेंडर्स

1) नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) - 43 टैकल पॉइंट्स

2) गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) - 43 टैकल पॉइंट्स

3) मोहम्मदरेजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) - 40 टैकल पॉइंट्स

4) नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) - 37 टैकल पॉइंट्स

5) राहुल सेतपाल (हरियाणा स्टीलर्स) - 36 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications