Pro Kabaddi League: यूपी योद्धाज और तेलुगु टाइटंस की जबरदस्त जीत के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स 

Pro Kabaddi League
PKL 2024 पॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम किस स्थान पर है?

PKL 2024 Updated Points Table: 28 नवंबर को प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 11वें सीजन का 81वां और 82वां मुकाबला खेला गया। पहले मैच में यूपी योद्धाज ने जयपुर पिंक पैंथर्स को शिकस्त दी, तो दूसरे मैच में तेलुगु टाइटंस को यू मुम्बा के खिलाफ जीत मिली। इन दोनों मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल में हलचल देखने को मिली है।

Ad

अंक तालिका में इस समय तेलुगु टाइटंस दूसरे, यू मुम्बा तीसरे, यूपी योद्धाज चौथे और जयपुर पिंक पैंथर्स आठवें स्थान पर हैं। आपको बता दें कि Pro Kabaddi League सीजन 11 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स पटना पाइरेटस के देवांक और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल के हैं।

Pro Kabaddi League 2024 पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1) हरियाणा स्टीलर्स - 14 मैचों के बाद 56 पॉइंट्स

2) तेलुगु टाइटंस - 14 मैचों के बाद 48 पॉइंट्स

3) यू मुम्बा - 14 मैचों के बाद 46 पॉइंट्स

4) यूपी योद्धाज - 14 मैचों के बाद 43 पॉइंट्स

5) दबंग दिल्ली केसी - 14 मैचों के बाद 43 पॉइंट्स

6) पटना पाइरेट्स - 13 मैचों के बाद 42 पॉइंट्स

7) पुनेरी पलटन - 14 मैचों के बाद 42 पॉइंट्स

8) जयपुर पिंक पैंथर्स - 14 मैचों के बाद 41 पॉइंट्स

9) तमिल थलाइवाज - 13 मैचों के बाद 33 पॉइंट्स

10) बंगाल वॉरियर्स - 13 मैचों के बाद 25 पॉइंट्स

11) गुजरात जायंट्स - 13 मैचों के बाद 25 पॉइंट्स

12) बेंगलुरु बुल्स - 14 मैचों के बाद 16 पॉइंट्स

Ad

Pro Kabaddi League 2024 के टॉप 5 रेडर्स

1) देवांक (पटना पाइरेट्स) - 164 रेड पॉइंट्स

2) आशु मलिक (दबंग दिल्ली केसी) - 159 रेड पॉइंट्स

3) अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 152 रेड पॉइंट्स

4) अजीत (यू मुम्बा) - 114 रेड पॉइंट्स

5) नितिन कुमार धनकड़ (बंगाल वारियर्स) - 112 रेड पॉइंट्स

Pro Kabaddi League 2024 के टॉप 5 डिफेंडर्स

1) नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) - 49 टैकल पॉइंट्स

2) मोहम्मदरेजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) - 49 टैकल पॉइंट्स

3) सुमित सांगवान (यूपी योद्धा) - 47 टैकल पॉइंट्स

4) गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) - 46 टैकल पॉइंट्स

5) नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) - 45 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications