PKL 11 Costliest Playing 7: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 11वें सीजन के लिए हाल ही में ऑक्शन का आयोजन देखने को मिला था। इस कई खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला हुआ और कुछ खिलाड़ी करोड़पति बनने में कामयाब हुए हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ी ऐसे भी थे जिनके इतने महंगे जाने की उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको ऑक्शन में खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ियों की बेस्ट प्लेइंग 7 के बारे में बताने वाले हैं।Pro Kabaddi League के 11वें सीजन के महंगे खिलाड़ियों की बेस्ट प्लेइंग 7 इस प्रकार है:-) मोहम्मदरेज़ा शादलू (लेफ्ट कॉर्नर)हरियाणा स्टीलर्स ने Pro Kabaddi League के ऑक्शन में मोहम्मदरेज़ा शादलू को 2.07 करोड़ रुपये में खरीदा। वो इस सीजन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं। शादलू से बेहतर लेफ्ट कॉर्नर के लिए दूसरा विकल्प कोई नहीं हो सकता है। PKL के पिछले सीजन में ही वो इसी स्थान पर खेलते हुए बेस्ट डिफेंडर बने थे। View this post on Instagram Instagram Post-) सचिन तंवर (लेफ्ट इन)तमिल थलाइवाज ने Pro Kabaddi League के 11वें सीजन में सचिन तंवर को 2.15 करोड़ रुपये में खरीदते हुए इस सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया है। सचिन के ऊपर बहुत विश्वास दिखाया गया है और उनके ऊपर टीम की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी होगी। सचिन रेड के साथ डिफेंस में भी अपना योगदान देते हैं। View this post on Instagram Instagram Post-) गुमान सिंह (सेंटर)इस साल के ऑक्शन में गुमान सिंह के लिए 1.97 करोड़ के लिए बोली लगी और यह काफी हैरान करने वाला पल था, क्योंकि किसी ने नहीं सोचा था कि पवन सेहरावत, मनिंदर सिंह जैसे खिलाड़ियों के बीच वो दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बनेंगे। उन्हें गुजरात जायंट्स ने खरीदा है। गुमान का नाम इस लिस्ट में आना काफी चौंकाने वाला है। View this post on Instagram Instagram Post-) गुरदीप (लेफ्ट कवर)यूपी योद्धाज के लिए Pro Kabaddi League में खेल चुके गुरदीप इस सीजन में पटना पाइरेट्स के लिए खेलने वाले हैं। पटना पाइरेट्स ने इस लेफ्ट कवर को ऑक्शन में 59 लाख रुपये में खरीदते हुए पहली बार अपने स्क्वाड में शामिल किया। View this post on Instagram Instagram Post-) सुनील कुमार (राइट कवर)इस सीजन के ऑक्शन में सुनील कुमार को यू मुंबा ने 1.015 करोड़ रुपये में खरीदा। इसी के साथ सुनील Pro Kabaddi League इतिहास के सबसे महंगे भारतीय डिफेंडर बन चुके हैं। सुनील इससे पहले जयपुर पिंक पैंथर्स को अपनी कप्तानी में खिताब जिता चुके हैं और यू मुंबा भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।-) पवन कुमार सेहरावत (राइट इन)तेलुगु टाइटंस ने पवन कुमार सेहरावत को ऑक्शन में 1.725 करोड़ में FBM कार्ड का इस्तेमाल करते हुए खरीदा। पवन Pro Kabaddi League के 11वें सीजन के चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। वो रेडिंग के साथ-साथ एक अच्छे डिफेंडर भी हैं। इसी के साथ वो इस खास टीम के कप्तान भी होंगे। View this post on Instagram Instagram Post-) कृष्णा ढुल (राइट कॉर्नर)तेलुगु टाइटंस ने PKL के 11वें सीजन के लिए राइट कॉर्नर के तौर पर कृष्णा ढुल को खरीदा है। उनके लिए टाइटंस ने 70 लाख रुपये खर्च किए और पिछले सीजन के दूसरे बेस्ट डिफेंडर को अपनी टीम में शामिल किया। कृष्णा पिछले सीजन में पटना पाइरेट्स के लिए खेले थे। View this post on Instagram Instagram Post